Safe Cars In India देश की सबसे सुरक्षित कार, देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर में कई कंपनी हैं, जो सस्ते दाम में कार उपलब्ध कराती जरूर है, मगर सुरक्षा की गारंटी नहीं देती है। हमारे देश में कार के सुरक्षा के मामले में एक टेस्ट किया जाता है, ग्लोबल एनकेप टेस्ट जिसमें सबसे सुरक्षित कार को 5 सितारे दिए जाते हैं। तो आइये जानते हैं…

यह है देश की सबसे सुरक्षित कार
1- Tata Nexon – टाटा नेक्सन को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि ग्लोबल एनकैप ने इसे क्रैश टेस्ट रिपोर्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में टाटा की एक अलग ही धाक है, वहीं सुरक्षा के मामलों में भी टाटा को टॉप पर रखा जाता है। अगर आप अपने परिवार के लिए टाटा की कार खरीदना चाहते हैं को टाटा नेक्सॉन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। इस गाड़ी को एनकैप ने क्रैश टेस्ट रिपोर्ट में 5 स्टार रेटिंग दिया है। इसका मतलब यह है कि किसी भी हादसे के समय यह गाड़ी काफी हद तक आपको सेफ रख सकती है।
यह भी पढ़े -: पौड़ी: देवीखाल के पास सड़क से नीचे खाई में गिरी कार, घायलों का किया गया रेस्क्यू
2- Tata Altroz – टाटा अल्ट्रोज भी भारत की सबसे सुरक्षित कारों की सूची में टॉप पर है। नेक्सॉन की तरह टाटा अल्ट्रोज को भी ग्लोबल एनकैप ने इसे 5 स्टार रेटिंग दी है। बेहद शानदार लुक के साथ आने वाली यह गाड़ी सेल्स के मामले में टाटा की बेस्ट कार है।
यह भी पढ़े -: पत्रकारिता और पत्रकार
3- Mahindra XUV 300 – महिंद्रा XUV 300 को मजबूती के लिए जाना जाता है, इस एसयूवी को सेफ्टी के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है। Mahindra XUV300, GNCAP से 5-स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली Mahindra की पहली सब-फोर-मीटर SUV है। अगर आप महिंद्रा की गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो इसे आप बेस्ट ऑप्शन मान सकते हैं।
4- Mahindra XUV 700 – ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली 5वीं भारतीय कार है। हालांकि, उपर बताई गई अन्य कारों की तुलना में इसकी कीमत अधिक है। लेकिन एडवांस टेक्नोलॉजी के मामले में अन्य कारों की तुलना में थोड़ी ज्यादा प्रीमियम है। इस गाड़ी की अधिक डिमांड होने के कारण इसका वेटिंग पीरियड भी काफी ज्यादा है।
5- Mahindra Marazzo – लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जो 120 bhp की पॉवर और 300 Nm की पीक टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसको 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। Marazzo में डुअल फ्रंट एयरबैग, सभी 4 डिस्क ब्रेक, ISOFIX माउंट, TCS, EBD के साथ ABS और कई अन्य सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं।