भारत दुनिया के सबसे विकासशील देशों में से एक है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थाई सदस्यता के लिए अमेरिका जैसे देशों का समर्थन प्राप्त कर चुका है , यूनाइटेड किंगडम ने भी भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन किया है।
भारत को जल्द मिले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थाई सदस्यता
लेकिन अब, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत को यूनाइटेड किंगडम के बाद फ्रांस का भी समर्थन मिला है। इन देशों ने भारत के साथ-साथ जर्मनी, जापान और ब्राजील की भी पैरवी की है। सुरक्षा परिषद में सुधार पर यूएनएससी की वार्षिक बहस को संबोधित करते हुए शुक्रवार को फ्रांस के उप प्रतिनिधि नथाली ब्रॉडहर्स्ट एस्टिवल ने कहा, “फ्रांस स्थायी सीटों के लिए स्थायी सदस्य के रूप में जर्मनी, ब्राजील, भारत और जापान की उम्मीदवारी का समर्थन करता है।”
यह भी पढ़े – पौड़ी: 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार
उन्होंने कहा, “हम परिषद के स्थायी सदस्यों सहित अफ्रीकी देशों से भी अधिक प्रतिनिधित्व चाहते हैं, क्योंकि भौगोलिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए कई सीटों का वितरण किया जाना चाहिए।” एस्टिवल ने कहा कि वीटो का मुद्दा अत्यधिक संवेदनशील है।
यह भी पढ़े -: Whatsapp पर नया Update, अब बिना नंबर कर सकेंगे यूजर्स को सर्च
इससे पहले यूके ने भी UNSC की स्थायी सदस्यता के लिए भारत को अपना समर्थन दिया था। संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के राजदूत बारबरा वुडवर्ड ने कहा, “हम भारत, जर्मनी, जापान और ब्राजील के लिए नई स्थायी सीटों के निर्माण के साथ-साथ परिषद में स्थायी अफ्रीकी प्रतिनिधित्व का समर्थन करते हैं।” वुडवर्ड ने कहा कि यूके सदस्यता की अस्थायी श्रेणी के विस्तार का भी समर्थन करता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका हैं तथा इन देशों को किसी भी प्रस्ताव पर वीटो करने का अधिकार प्राप्त है। समसामयिक वैश्विक वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग बढ़ रही है।