
विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान के छोटे-छोटे प्रश्नों का संग्रह..
1. भारत का राष्ट्रीय फल कौन-सा है ? -आम
- भारत का राष्ट्रीय फूल कौन-सा है ? -कमल
- भारत का राष्ट्रीय पेड़ कौन-सा है ? -बरगद
- भारत का सबसे पुराना चालू रेल इंजन कौन सा है ? -फेयरी क्वीन
- हमारा राष्ट्रीय पंचांग कौन-सा है ? -शक संवत्
- राष्ट्रगान गाने की अवधि कितनी है ?- 52 सेकंड
- भारत में पहली रेल कहाँ से कहाँ तक चली ?- बम्बई (वर्तमान मुंबई) से थाने तक।
- रक्त को शुद्ध करने वाला अंग कौन सा है?- वृक्क
- शरीर में हीमोग्लोबिन का क्या कार्य है- ऑक्सीजन का परिवहन
- भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में आरम्भ की गई ? -कोलकाता में
- भारत में रेल का आरम्भ किस सन में हआ ?- 1853 में
- L.P.G गैस में मुख्य रूप से कौन-कौन सी गैसें होती हैं ?- ब्यूटेन तथा प्रोपेन
- सबसे प्राचीन वेद कौन सा है ? -ऋग्वेद
- मानव शरीर में रक्त की मात्रा उसके भार के कितने % होती है- भार का 7%
- प्लाज्मा में कितने % ग्लूकोज होता है- 0.1%
- एंटीबॉडी का मुख्य कार्य किसके विरूद्ध होता है- संक्रमण के विरूद्ध
- भारत में आपातकाल की प्रथम घोषणा कब की गई ?- चीनी आक्रमण के समय (26 अक्टूबर 1962)
- पेशियों में श्वसन वर्णक कौन होता है- मायोग्लोबिन
- ल्युकीमिया क्या है- रुधिर कैंसर
20.महर्षि कण्व की तपस्थली कण्वाश्रम,किस जनपद में स्थित है।? -जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोटद्वार के पास। 21. हृदय के विद्युत परिवर्तन को अंकित कौन करता है- इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG)
- 1 दिन रात याने कि, 24 घंटे में कुल सेकेण्ड्स की संख्या कितनी होती है।?- 86400 सेकेण्ड्स।
- विटामिन्स की खोज किसने की ? -कासिमिर फंक ने 1912 में।
- जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ?- 13 अप्रैल 1919
- भारत का राष्ट्रीय खेल कौन-सा है ?- हॉकी
- भारत के राष्ट्रीय झंडे की लम्बाई और चौड़ाई में अनुपात कितना होता है ?- 3:2
- भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा ?- रवीन्द्रनाथ टैगोर जी ने
- भारत का राष्ट्रगीत कौन-सा है ? -वंदेमातरम्
- भारत का राष्ट्रगीत किसने लिखा है ? -बंकिमचन्द्र चटर्जी
- भारत का राष्ट्रीय पशु कौन-सा है ?- बाघ
- भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन-सा है ?- मोर
- भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौन-सा है ?- गंगा डॉलफिन
- वास्कोडिगामा भारत कब आया ? -1498 ई.
- हवा महल कहाँ स्थित है ? -जयपुर
- सिख धर्म का संस्थापक किस सिख गुरु को माना जाता है ? -गुरु नानक
- सबसे चमकीला ग्रह कौन-सा है ? -शुक्र
- महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता सबसे पहले किसने कहा ?- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने
- पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन कब होता है ? -21 जून
- महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था ?- सारनाथ
- गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर उत्तराखंड में कहां स्थित है?- लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल में।
- ‘गायत्री मन्त्र’ का उल्लेख किस ग्रंथ में है ?- ऋग्वेद
- मानव शरीर में पाचन क्रिया अधिकतर किस अंग में संपन्न होती है ?- छोटी आंत
- मानव द्वारा सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया गया ? -तांबा
- भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में निकलता है ? -अरुणाचल प्रदेश
- कौन-सा विटामिन आंवले में प्रचुर मात्रा में मिलता है ?- विटामिन C
- कागज का आविष्कार किस देश में हुआ ?- चीन में
- भारत में सशस्त्र बलों का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है ? -भारत के राष्ट्रपति होते हैं।
- मछली किसकी सहायता से सांस लेती है ?- गलफड़ों की सहायता से
- इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा किसने दिया ? -भगत सिंह ने दिया था।
- बाल पॉइंट पेन किस सिद्धांत पर काम करता है ? -पृष्ठीय तनाव
- रेशम के कीड़े किस वृक्ष की कोमल पतियों पर पाले जाते हैं ? -शहतूत
- पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है ?- शुक्र
- मनुष्य की आँख में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब कहाँ बनता है ? -रेटिना
- किसी वेबसाइट के प्रथम पृष्ठ को क्या कहा जाता है ?- होमपेज
- गाड़ियों में पीछे का दृश्य देखने के लिए किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है ?- उत्तल दर्पण (CONVEX MIRROR)
- प्रसिद्ध ताड़केश्वर मंदिर, ज्वालपा देवी मंदिर, सिद्धबली मंदिर तथा भैरव गढ़ी मंदिर गढ़वाल मंडल के किस जनपद में स्थित हैं।?- पौड़ी गढ़वाल में।
- सूर्य में सर्वाधिक गैस कौन-सी है ?- हाइड्रोजन होती है।
- मनुष्य के शरीर में कितनी हड्डियाँ होती है ? -206 होती हैं।
- सूर्य के प्रकाश से कौन-सा विटामिन प्राप्त होता है ?-विटामिन D
- मादा एनाफ्लीज मच्छर के काटने से कौन-सा रोग होता है ?- मलेरिया
- टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था ? -अलेक्जेंडर ग्राहम बेल
- RBC का निर्माण कहाँ होता है- अस्थिमज्जा में
- पृथ्वी से दिखाई देने वाला सबसे चमकीला ग्रह कौन-सा है ? -शुक्र
- सौरमंडल की आयु कितनी है ? -4.6 अरब वर्ष
- कौन-सा पुच्छल तारा 76 वर्ष बाद दिखाई देता है ?- हेली पुच्छल तारा
- पृथ्वी और सूर्य के बीच दूरी कितनी है ?- 15 करोड़ किलोमीटर
- सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लेता है।?- 8 मिनट 16.6 सेकण्ड का समय लगता है।
- भारत ने पहला परमाणु परीक्षण कब और कहाँ किया था ?- 14 मई 1974 को पोखरण (राजस्थान) में
- कंप्यूटर के जिस भाग को हम स्पर्श कर सकते हैं वह क्या कहलाता है ?- हार्डवेयर
- शरीर में सबसे बड़ी अंत:स्रावी ग्रंथि कौन-सी है ? -थायराइड
- संसार का विशालतम स्तनधारी कौन-सा है ?- नीली व्हेल मछली(बलैनोप्टेरा मस्कुलस) है।
- रिक्टर पैमाने द्वारा क्या मापा जाता है ? -भूकंप की तीव्रता
- भू-पटल में सबसे अधिक कौन-सी धातु है ?- एल्युमीनियम
- सिखों का प्रमुख त्यौहार कौन सा है ?- बैसाखी
- ‘लौह पुरुष’ किस महापुरुष को कहा जाता है ?- सरदार पटेल को
- ‘सूर्योदय का देश के नाम से कौन सा देश प्रसिद्ध है?- जापान
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?- गोवा
- ओणम किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है ?- केरल का
- दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी ? -1911
- किस ग्रह को सांध्य तारा कहते हैं ?- शुक्र
- वायुमंडल की सबसे निचली सतह को क्या कहते हैं ? -क्षोभमंडल या ट्रोपोस्फीयर
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ? -राजस्थान
- भारतवर्ष में गणित दिवस कब मनाया जाता है ?- 22 दिसंबर को
- फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान किस खूबसूरत राज्य में है ?- उत्तराखंड में
- योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ?- प्रधानमंत्री
- अशोक चक्र में कितनी तीलियाँ होती हैं।? -24 होती हैं।
- भारत मे सबसे पहली फिल्म कौन सी बनी ? -राजा हरिश्चन्द्र
- मानव शरीर की सबसे छोटी हडडी कौन-सी है ?- स्टेपिज़
- मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी कौन-सी है ?- फीमर (जांघ की हड्डी)
- मानव शरीर में कितनी मांस पेशियाँ होती हैं ? -639 होती हैं।
- लाल रक्त कणिका (RBC) का जीवनकाल कितना होता है ? -120 दिन
- भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड कहाँ है ? -मुगलसराय ( उत्तर प्रदेश )
- भारत की पहली महिला रेल मंत्री कौन थी ?- ममता बैनर्जी
- भारत में सबसे लम्बा रेलमार्ग कौन सा हैं ?- डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी
- भारत की पहली मैट्रो ट्रेन कहाँ चली ?-कोलकाता में
- भारतवर्ष की सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी कौन सी है ? -विवेक एक्सप्रेस
97.राँसी स्टेडियम गढ़वाल मंडल के किस जनपद में स्थित है।?-पौड़ी गढ़वाल में
- भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश से लगती है ? -बांग्लादेश से
- हमारे सौर मण्डल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है ?- बृहस्पति
- वायुमंडल में सबसे अधिक किस गैस का प्रतिशत है? -नाइट्रोजन का
विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान के छोटे-छोटे प्रश्नों का संग्रह -राजीव थपलियाल (प्रधानाध्यापक) राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा विकासखंड- जयहरीखाल जनपद -पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड।