करवाचौथ महान भारतीय संस्कृति का गौरव पर्व- कैप्टन गजेन्द्र मोहन धस्माना:
भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टन गजेन्द्र मोहन धस्माना ने कहा कि करवाचौथ का पर्व भारत की महान सभ्यता का गौरव पर्व है तथा भारत की नारी आज भी अपने रीति रिवाजों परिवार के प्रति समर्पण तथा त्याग की मूर्ति हैं।
कैप्टन गजेन्द्र मोहन धस्माना ने कहा कि देवी सती सावित्री के इस देश में हमारी माता बहिने आज भी उसी परम्परा का निर्वहन कर रही हैं जिसमें अपने पति की दीर्घायु की कामना तथा परिवार के सुख समृद्धि के लिए निर्जल उपवास रखना यह केवल और केवल हमारी महान भारतीय संस्कृति में दिखाई देता है।
कैप्टन गजेन्द्र मोहन धस्माना ने सभी भारतवंशी उत्तराखण्ड और जनपद पौड़ी गढ़वाल की मातृशक्ति को करवाचौथ के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल की कामना की है।अलग खबर डाटकाॅम।
