अब चांद के पार चलें : मोनिका रावत

0

23 अगस्त 2023 की बात,
इसरो वैज्ञानिकों की सौगात।
चाँद में फ़हराया ध्वज तिरंग,
देश में दौड़ी खुशी की उमंग।

सैकड़ो वैज्ञानिकों का साथ,
और इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ।
दिखा दिया कठिन परिश्रम होता सफल,
कामयाबी मिलती है आज नहीं तो कल।

सफर तय हुआ था 14 जुलाई,
कर दिखाया जो दुनिया ना कर पाई।
इसरो वैज्ञानिकों का प्रयास,
देश वरन दुनिया को थी आस।

पहुँचा जब दक्षिणी ध्रुव,
चरम पर देश का गौरव-गर्व।
प्रथम देश बना भारत महान,
किया हासिल नया मुकाम।

चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम,
रोवर का नाम प्रज्ञान है।
लैंडर उतरा चाँद की जमीं पर,
वैज्ञानिक-प्रयोग रोवर का काम है।

था, है और रहेगा विश्व गुरु भारत,
चाँद पर पहुँच कायम की सूरज सी चमक।
सितारों के बीच बनाकर घर,
किया देश के सपने को साकार।

अब हम चले चाँद पर….
अब हम चले चाँद पर….मोनिका रावत सहायक अध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैठाणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें