शुक्रवार, जून 2, 2023
होमKotdwaraग्राम विंतला में आम लोगों को दिलाई पर्यावरण के लिए जीवनशैली में...

ग्राम विंतला में आम लोगों को दिलाई पर्यावरण के लिए जीवनशैली में बदलाव की शपथ

जयहरीखाल के अंतर्गत भूमि संरक्षण वन प्रभाग से जुड़े वन पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने को लेकर जागरुक किया तथा लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए हम किस तरह अपनी जीवन शैली मे महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं।

विकासखण्ड जयहरीखाल के ग्राम विंतला में वन पंचायत से जुड़े लोगों ने आम लोगों को दिलाई पर्यावरण के लिए जीवनशैली में बदलाव की शपथ

इस पर जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा उन्हे पर्यावरण संरक्षण एवं इसके अनुकूल जीवन शैली में महत्वपूरण बदलाव लाने के लिए शपथ दिलाई गई।

आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा जिलामंत्री कोटद्वार राकेश देवरानी भी उपश्थित रहे उन्होनें कहा कि जिस तेजी के साथ दुनिया की आबादी बढ़ रही है उसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ रहा है।

आज हम पर्यावरण के विपरीत अपनी जीवनशैली जी रहे हैं कार्बन उत्सर्जन के चलते आज पूरी धरती ग्लोबल वार्मिंग का शिकार हो गई है।जिसका असर ध्रुवों से लेकर समुद्र तक दिखाई दे रही ध्रुवों से बर्फ का पिघलना बदस्तूर जारी है हमारे जीवन में एयर कंडीशनर का प्रयोग जिसके फलस्वर क्लोरो फ्लोरो कार्बन का उत्सर्जन चरम पर है और इसका असर पर्यावरण पर साफ दिखाई दे रहा है।

पेड़ों के अंधाधुंध कटाव से भूमिगत जल की कमी हो रही है।पालीथीन और प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग ने इस पृथ्वी को कचरे से भर दिया है अतः अपने पर्यावरण को बचाने के लिए हम किस तरह अपनी जीवन शैली मे बदलाव ला सकते हैं यह महत्वपूर्ण है।

प्लास्टिक और पाॅलीथीन का उपयोग न्यून्तम करने कार्बन उत्सर्जन वाली मशीनों पर निर्भरता घटाने तक मिट्टी से निर्मित वस्तुओं का उपयोग एक सरल उपाय है जिसे व्यापक पैमाने पर उपयोग मे लाया जा सकता है।

इस अवसर पर वन पंचायत सरपंच चन्द्रकांत द्विवेदी जिलापंचायत सदस्य सर्वेन्द्र कुकरेती ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर लोगों को शपथ दिलाई गई कि पर्यावरण के लिए जीवन शैली की शपथ-

1- मै पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपनी जीवनशैली में हर संभव बदलाव करने का वचन देता हूं/ देती हूं

2- मै अपने दोस्तों परिवार और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों के महत्व के बारे में लगातार याद दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूॅ।

3- मै एक उदारहण के रूप में सेवा करने का वचन देता हूॅ / देती हूॅ कि कैंसे एक पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली हमारे ग्रह और लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular