बलभद्रपुर वार्ड संख्या 26 में जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी पार्षद अनिल नेगी ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर जताया आक्रोश-बरसात का मौसम शुरु होते ही नगर निगम कोटद्वार की वर्षा जल की निकासी को लेकर कोई तैयारी नही करने पर वार्ड संख्या 26 से पार्षद अनिल नेगी (डब्बू) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को वर्षा जल निकासी को लेकर पिछले साल से ही वे लगातार मौखिक रूप से जानकारी देते रहते हैं।
लेकिन नगर निगम इस पर हीलाहवाली कर रहा है जिसका खामियाजा वार्ड संख्या 26 के निवासियों को भरना पड़ रहा है।
वंही बलभद्रपुर वार्ड के लोगों का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद से उनकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इससे बेहतर तो ग्राम पंचायते बेहतर कार्य करती थी ।बलभद्रपुर वार्ड संख्या 26 से पार्षद अनिल नेगी ने नगर निगम अधिकारियों को वर्षा जल की निकासी के बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था करने की मांग की है।