पौडी: मासूम ने वर्दी पर भरोसा जताया, पौड़ी पुलिस ने पिता को ढूंढ अपना फर्ज निभाया

0

मासूम ने वर्दी पर भरोसा जताया, पौड़ी पुलिस ने पिता को ढूंढ अपना फर्ज निभाया।

श्री नीलकंठ पैदल यात्रा मार्ग में दिनांक 09.07.2023 को एक नन्हा भोला आरव (उम्र 05 वर्ष) पुत्र विजयपाल, निवासी अलीपुर अटेरणा, जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश यात्रा के दौरान पुण्डरासू के समीप अपने परिजनों से बिछड़ गया था। जो भूखा प्यासा रो रहा था और उसे अत्यधिक नींद भी आ रही थी। पुण्डरासू चौक पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों के द्वारा नन्हे भोले को खाना खिलाकर उसके सोने की व्यवस्था करायी गयी। ड्यूटीरत पुलिस कार्मिकों के द्वारा आस पास के क्षेत्र में उक्त नन्हे भोले के परिजनों की काफी ढूंढखोज की गयी, करीब सवा दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नन्हे भोले के पिता श्री विजयपाल पुत्र मांगेराम, निवासी- उत्तर प्रदेश को ढूंढकर पुण्डरासू चौक पर लाया गया। श्री विजयपाल द्वारा बताया गया की उसका बड़ा बेटा हर्ष (उम्र 09 वर्ष) भी हमसे बिछड़ गया है। ड्यूटीरत पुलिस कार्मिकों को पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से एनाउन्स करते हुये काफी तलाश करने पर श्री नीलकंठ स्थित हनुमानगढ़ी धर्मशाला के पास एक बालक अपने परिजनों को तलाश करता मिला, पूछने पर उसने अपना नाम हर्ष पुत्र विजयपाल निवासी- मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश बताया। तत्पश्चात पुलिस कार्मिकों द्वारा उसे पुण्डरासू चौक पर लाया गया। जहाँ पर पिता श्री विजयपाल को उसके दोनों पुत्र आरव व हर्ष को उनके सुपुर्द किया गया। श्री विजयपाल द्वारा अपने दोनों पुत्रों को पाकर पौड़ी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये धन्यवाद दिया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें