पौड़ी: जारी है नीलकंठ मेला क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित करने का सिलसिला

0

अब इन 13 पुलिस कर्मियों को किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने सम्मानित|

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद के श्री नीलकंठ कांवड़ मेला क्षेत्र में बने 06 डिजिटल खोया पाया केंद्रों से खोये हुये महिला, पुरुषों व बच्चों को उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द करने एवं जल पुलिस व SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गंगा नदी में बहने व डूबने पर उन्हें बचाने वाली रेस्क्यू टीम को उत्साहवर्धन हेतु 10 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अच्छी ड्यूटी करने वाले 02 होमगार्ड व 01 पीआरडी कर्मी को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे कांवड़ मेले में ड्यूटीरत अन्य पुलिस कार्मिकों को भी अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी|

पुरस्कृत पुलिस व होमगार्ड कर्मी-

  1. अपर उपनिरीक्षक श्री जगदीश सिंह महर – (P.T.C)
  2. अपर उपनिरीक्षक श्री प्रदीप जोशी- (P.T.C)
  3. मुख्य आरक्षी गुलरेज अली – सशस्त्र पुलिस
  4. मुख्य आरक्षी राजदर्शन कण्डारी – सशस्त्र पुलिस
  5. आरक्षी अरविन्द सेमवाल- नागरिक पुलिस
  6. आरक्षी मातबर सिंह- SDRF
  7. आरक्षी सुमित – SDRF
  8. आरक्षी विक्रम- सशस्त्र पुलिस
  9. महिला आरक्षी रुबी चौधरी – खोया पाया केन्द्र मौनी बाबा
  10. महिला आरक्षी वर्षा – खोया पाया केन्द्र मौनी बाबा
  11. होमगार्ड शुभम चौहान
  12. होमगार्ड हर्षपाल
  13. पी0आर0डी0 राजवीर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें