41 वर्ष की अधिवर्षता पूर्ण करने पर पुलिस उपाधीक्षक एवं अपर उपनिरीक्षक हुये सेवानिवृत्त।

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर विदा हो रहे पुलिस अधिकारियों को दी यादगार विदाई।

बेल्ट फोर्स की जिम्मेदारियों से हुए मुक्त, अब अपने परिजनों को देंगे भरपूर समय। दिनाँक 30.03.2023 को *पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली एवं अपर उपनिरीक्षक श्री राय सिंह के पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण* करने के अवसर पर दिनांक 29.04.2023 को पुलिस लाईन पौड़ी में *विदाई समारोह का आयोजन* किया गया।

विदाई समारोह के अवसर पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली एवं अपर उपनिरीक्षक श्री राय सिंह को *स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट* करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत *जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई* दी गई तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके *कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना* की गई।

*श्री गणेश लाल कोहली दिनाँक 31.12.1981 को आरक्षी* पद पर भर्ती हुए, दिनाँक 20.07.1988 में मुख्य आरक्षी स0पु0 के पद पर, *दिनाँक 25.10.1993 को पीसी के पद पर, दिनाँक 24.09.2002 को दलनायक के पद पर* तथा दिनाँक 06.12.2014 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। श्री गणेश लाल कोहली द्वारा *41 वर्ष 04 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान* की गयी।

सम्पूर्ण सेवाकाल में इनके द्वारा *चमोली, 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, 41 वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, 47 वीं वाहिनी पीएसी टास्क फोर्स बरेली,* लखनऊ, देहरादून, उत्तरकाशी, पिथोरागढ़, रूद्रप्रयाग तथा पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर *पुलिस विभाग को अपनी सेवाए प्रदान* की। अपने सेवाकाल में *ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल* रहे हैं।

*श्री राय सिंह दिनाँक 01.02.1982 को आरक्षी* पद पर भर्ती हुए, दिनाँक 22.04.2009 में मुख्य आरक्षी के पद पर तथा दिनांक 17.11.2022 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। श्री राय सिंह द्वारा *41 वर्ष 02 माह अपनी सेवाएं देकर अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में इनके द्वारा जनपद चमोली, रूद्रप्रयाग तथा पौड़ी गढ़वाल* में नियुक्त रहकर *पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं प्रदान* की।

अपने सेवाकाल में *ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल* रहे है।अपने वक्तव्य में *श्री गणेश लाल कोहली* ने कहा कि पुलिस बल को *प्रतिदिन विभिन्न चुनौतियों का सामना* तो करना ही पडता है, परन्तु यदि हम दिये गये *कार्यों व अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक* करें तो काफी हद तक कार्य आसान हो जाता है। उनके द्वारा पुलिस परिवार को *अनुशासन में रहते हुये ईमानदारी से अपने कार्यों को सम्पादित करने हेतु प्रेरित* किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें