पौड़ी पुलिस की लगातार चल रही है कार्यवाही दो वारिण्टियों को गिरफ्तार कर खिलायी जेल की हवा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारण्टियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में-

जनपद की लैन्सडाउन पुलिस द्वारा दिनाँक 05.02.2023 को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट लैन्सडाउन द्वारा जारी वाद संख्या-105/2019, धारा-279/337/338 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी करन सिंह पुत्र नन्दन सिंह, निवासी ग्राम-सरसू, पट्टी-असवालस्यूँ, जनपद पौडी गढवाल को पूर्व में मा0 न्यायालय द्वारा उक्त मामले में दोषसिद्ध किया गया था। दोषसिद्ध होने के उपरान्त से ही अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था। अभियुक्त पर मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट (NBW) जारी होने के उपरान्त लैन्सडाउन पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
इसी प्रकार माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट लैन्सडाउन द्वारा जारी वाद संख्या-121/2022, धारा-138 NI Act से सम्बन्धित वारण्टी नरेन्द्र शाह पुत्र स्व0 घयालू शाह, ग्राम-गोयूं, पट्टी-तल्ला बदलपुर, तहसील लैन्सडाउन के विरूद्ध जारी गैर जमानती वारण्ट (NBW) के परिपेक्ष में जनपद की लैन्सडाउन पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
दोनों गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मा0 न्यायालय द्वारा दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
पुलिस टीमः-
• वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री रियाज अहमद
• उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट-चौकी प्रभारी गुमखाल
• आरक्षी 76 ना0पु0 धनंजय पन्त
• आरक्षी 99 ना0पु0 कपिल कुमार
• आरक्षी 354 ना0पु0 धर्म सिंह
• आरक्षी 295 ना0पु0 आदित्य गिरी