कोटद्वार:भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया

Date:

Share post:

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया

कोटद्वार भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो० पी० एस० राणा द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। प्रो० राणा ने दोहराया कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिग व प्रदूषण के लगातार बढने से यह आवश्यक हो जाता है कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपणकर पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित करें।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण ही पर्यावरण को संवर्धित व संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्वविद्यालय में इस अवसर पर अमलतास, गोलमोहर, कदम्ब, लीची, जामुन, तेज पत्ता, नींबू, आम, आंवला, आदि पौधों को रोपकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाले झण्डीचौड़ पार्षद व समाजसेवी श्री सुखपाल शाह, पूर्व पार्षद श्री परशुराम, सहा कुलसचिव श्री अरुण खंतवाल व वन विभाग के कर्मचारी श्री मनोज लखेडा, भाग्येश्वरी व अन्य, श्री हर्षित शर्मा, रोहित नन्दन, सोनाथ आदि शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए व वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम समन्वयक हर्षित शर्मा ने वृक्षारोपण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ० अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ० आशा सिंह व डॉ० विभांशु विक्रम सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की व सभी स्टाफ को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी व पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्धता दोहराई।
कृपया उक्त समाचार को प्राथमिकता देते हुए प्रकाशित करने की कृपा करें।
धन्यवाद।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...