धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

Date:

Share post:

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र सिंह नेगी की उपस्थिति में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया , कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भरत सिंह रावतग्राम सोलिया जी द्वारा की गई, मां सरस्वती की वंदन के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ,

कार्यक्रम में मणिकर्णिका, हनुमान चालीसा, नुक्कड़ नाटक मोबाइल फोन की लत, एकांकी वृक्ष बचाओ धरती बचाओ, गढ़वाली नृत्य कोरी कोरी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनता का मन मोह लिया, इंटर कॉलेज कीर्तिकाल की प्रधानाचार्य श्री राकेश नेगी जी द्वारा विद्यालय के उत्कृष्ट एवं शिक्षा में किए गए नवाचार कार्यों की सराहना की गई,

बीआरसी समन्वयक श्रीमतीमानवी कोटनाला जी द्वारा बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की प्रशंसा की गई, इस अवसर पर स्वर्गीय श्री गोवर्धन प्रसाद भारती कोटलमण्डा की स्मृति में दी जाने वाली छात्रवृत्ति का वितरण किया गया, राजखिल के संकुल प्रभारी हिमांशु कुकरेती जी द्वारा विद्यालय की प्रशंसा करते हुए , युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति की समस्या पर पर संबोधन प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में राजकीय संकुल के सभी विद्यालयों के अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा बुढ़ाकोटी जी द्वारा विद्यालय में किये जा रहे हैं कार्यों एवं उपलब्धियां की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, विद्यालय की अध्यापिका शालिनी गोसाई, भारती शर्मा, पुष्पा भट्ट जी द्वारा सभी कार्यक्रमों की तैयारियां की गई, इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अनीता देवी जी द्वारा विद्यालय में हो रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं एस एम सी की सहयोग की प्रशंसा की गई,

जिसके तहत विद्यालय को लगातार दो वर्षों से जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ एस एम सी के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है, कार्यक्रम में ग्राम सभा प्रधान कोटलमण्डा श्रीमती रचना देवी जी द्वारा अपना संबोधन प्रस्तुत किया गया विद्यालय को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया, कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री भरत सिंह रावत जी द्वारा विद्यालय को कार्यक्रम हेतु निशुल्क टेंट व भोजन की व्यवस्था की गई, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय नींबू चौड़ श्रीमती लक्ष्मी नैथानी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री भीम सिंह बिष्ट, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री नवीन कनौजिया जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे

, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई मणिकर्णिका और हनुमान चालीसा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया, इस अवसर पर सभी क्षेत्रीय जनता, महिला मंगल दल कोटल मंडा, महिला मंगल दल ग़हड, महिला मंगल सोलिया, महिला मंगल दल बैर गांव के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे, अंत में खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा विद्यालय की उत्कृष्ट कार्यों की शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहे हैं नवाचारों की और विद्यालय परिवार की विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रशंसा करते हुए अपना संबोधन प्रस्तुत किया, मंच संचालन विद्यालय के अध्यापक विवेक मधवाल और संजय डोबरियाल जी द्वारा किया गया

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...

टूरिस्ट संदेश फाॅउण्डेशन तथा डॉ. पी.द.ब.हि.रा.स्ना.महावि. कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में काॅलेज के प्राचार्य महोदय, प्रोफेसर (डॉ.) डी.एस.नेगी की अध्यक्षता में समृद्ध राष्ट्र के...

टूरिस्ट संदेश फाॅउण्डेशन तथा डॉ. पी.द.ब.हि.रा.स्ना.महावि. कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में काॅलेज के प्राचार्य महोदय, प्रोफेसर (डॉ.)...