ब्लॉक स्तरीय “सपनों की उड़ान”- कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Date:

Share post:

विकासखण्ड यमकेश्वर के सामुदायिक सौभाग्यता के तहत आयोजित होने वाले समग्र शिक्षा के अन्तर्गत “सपनों की उड़ान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन संकुल संसाधन केन्द्र नीलकण्ठ (लक्ष्मणझूला) के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया। सामुदायिक सहभागिता के अन्तर्गत समाज तथा विद्यालय को आपस में जोड़ने हेतु निर्धारित गतिविधियाॅं जैसे – कुर्सी दौड़, लोक-नृत्य, लोक-गायन, नुक्कड़-नाटक आदि के द्वारा बच्चों तथा उनके अभिभावकों के संयुक्त प्रदर्शन को सम्मिलित करते हुए, अपनी सांस्कृतिक धरोहर, परम्पराओं को हस्तान्तरित करने का यह एक प्रभावी मंच भी है।

ब्लॉक स्तरीय “सपनों की उड़ान”- कार्यक्रम का शुभारम्भ दिवस के प्रथम-सत्र में माॅं सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। तत्पश्चात उत्तराखण्ड के गाॅंधी स्व० इन्द्रमणि बडोनी जी की जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए “लोक संस्कृति दिवस” पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय, श्री के० एस० टोलिया जी द्वारा स्व० बडोनी जी के जन्म-दिवस पर श्रद्धान्जलि अर्पित करते हुए उत्तराखण्ड के लिए उनके अविस्मरणीय योगदान को विस्तार से उपस्थित जनसमूह के सामने रखा गया।

श्री के०एस० राणा जी द्वारा भी श्री बडोनी जी के जीवन से त्याग, बलिदान, समर्पण से सम्बन्धित महत्वपूर्ण संस्मरणों को उपस्थित जनसमूह के सम्मुख साझा किया गया। समन्वयक श्री मनोज राणा जी द्वारा भी श्री बडोनी जी के जन्म-दिवस को “लोक संस्कृति दिवस” के रूप में मनाये जाने तथा उसके महत्व पर अपने विचार प्रकट किये गये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा स्व० बडोनी जी के जीवन परिचय से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराते हुए, उनके जन्म दिवस पर “लोक संस्कृति दिवस” के साथ “सपनों की उड़ान” कार्यक्रम के आयोजन विषय महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपनी बात साझा की गई।

ब्लॉक स्तरीय “सपनों की उड़ान” कार्यक्रम में संकुल संसाधन केन्दों पर विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे छात्र तथा उसके माता-पिता व अभिभावकों द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया।
माता-पिता/ अभिभावक तथा विद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्यों के लिए आयोजित की गई “संगीत के साथ कुर्सी-दौड़” में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय-रामजीवाला की श्रीमती अंजू देवी (संकुल संसाधन केन्द्र: किमसार) ने प्रथम स्थान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय-डौंर की श्रीमती सोनी देवी (संकुल संसाधन केंद्र: मागथा) ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय-आवई की श्रीमती कंचनमाला (संकुल संसाधन केंद्र : बडोली बड़ी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में श्री महिपाल सिंह रावत एवं श्री अमित जोशी द्वारा निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
प्राथमिक स्तर के बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए ही निर्धारित की गई “पारम्परिक परिधानो में रैंम्प वॉक” में राजकीय प्राथमिक विद्यालय-नीलकण्ठ (संकुल संसाधन केंद्र : नीलकण्ठ ) के शौर्य चौहान और उनकी माता श्रीमती निधि चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संकुल संसाधन केंद्र: मागथा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय-डौंर की प्रिया और उनकी माता श्रीमती सुषमा देवी द्वितीय स्थान पर तथा संकुल संसाधन केंद्र : नौगाॅंव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय- खेड़ा के अयंक रावत और उनकी माता श्रीमती मंजू देवी क्रमशः तृतीय स्थान पर रहे।

प्राथमिक स्तर के ही माता-पिता और बच्चे के “लोकनृत्य प्रतियोगिता” में संकुल संसाधन केंद्र-मागथा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय: पातली की सोनाली और उनकी माता श्रीमती सुमति देवी ने प्रथम स्थान, संकुल संसाधन केंद्र-नीलकण्ठ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय : नीलकण्ठ के शौर्य चौहान और उनकी माता श्रीमती निधि चौहान ने द्वितीय स्थान तथा संकुल संसाधन केंद्र-गैण्डखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय:गैण्डखाल की तानिया और उसकी माता श्रीमती वन्दना देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र और उसकी माता-पिता के साथ संयुक्त रूप से “लोक-गायन प्रतियोगिता” में संकुल संसाधन केंद्र-गैण्डखाल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय: बिजनी बड़ी के समीर, वर्षा, अंकिता और उनकी माताएं श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती कुषमा देवी ने प्रथम स्थान, संकुल संसाधन केंद्र- किमसार के आरव और आरूषी तथा उनकी माताएं श्रीमती अनीता देवी व श्रीमती अंजू देवी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय: रामजीवाला ने द्वितीय स्थान तथा संकुल संसाधन केंद्र-बनचूरी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय : सरा के मनीषा, कनिका तथा उनकी माताएं विधाता देवी एवं प्रतिमा देवी ने क्रमशः तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उच्च प्राथमिक स्तर के “नुक्कड़-नाटक” प्रतियोगिता में संकुल संसाधन केंद्र- नीलकण्ठ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय: मराल के छात्र-छात्राओं (अनामिका, अवनी, मानसी, आदित्य, हिमांशु, इशिका ) ने “स्वच्छता-कार्यक्रम” पर बेहतरीन नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत करते हुए प्रथम स्थान, संकुल संसाधन केंद्र-किमसार के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय: रामजीवाला के छात्र-छात्राओं द्वारा “पर्यावरण-जागरूकता” पर प्रस्तुत ‘नुक्कड़ नाटक’ में द्वितीय स्थान तथा संकुल संसाधन केंद्र-बनचूरी के राजकीय इण्टर कॉलेज: बनचूरी के छात्र-छात्राओं द्वारा “उल्लास कार्यक्रम” पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

“सपनों की उड़ान”- कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्तर पर निर्मित अधिगम सहायक सामग्री, विज्ञान, गणित, सामाजिक-विज्ञान विषय पर आधारित मॉडल, चार्ट, सहायक सामग्री तथा विद्यालय में गठित ‘महिला-प्रेरक समूह’ द्वारा निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी आयोजित किए गए। संकुल संसाधन केंद्र-मागथा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय: डौंर के छात्र-छात्राओं आदित्य, मानवी, प्रिया, आरुषि, रागिनी और उनके अभिभावकों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी एवं स्टॉल को सर्वश्रेष्ठ-स्टॉल का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

विद्यालय स्तर पर गठित की गई “विद्यालय प्रबन्धन समिति”(एस०एम०सी०) के द्वारा विद्यालय विकास में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए “सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबन्धन समिति” का पुरस्कार भी “सपनों की उड़ान”- कार्यक्रम के तहत प्रदान किया जाता है। इसके लिए संकुल संसाधन केंद्र-बडोली बड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय:आवई की विद्यालय प्रबन्धन समिति से उपस्थित श्रीमती किरण देवी, श्रीमती कंचनमाला एवम् श्रीमती प्रमिला देवी द्वारा अपने विद्यालय में गठित प्रबन्धन समिति द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया।

निर्धारित मानकों को आधार पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय: आवई की विद्यालय प्रबन्धन समिति को उपस्थित सभी विद्यालय प्रबन्धन समितियों में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्रदान किया गया। इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2025-26 में सेवानिवृत होने वाले तथा “सपनों की उड़ान” कार्यक्रम को सम्पादित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अध्यापक- अध्यापिकाओं में श्रीमती लक्ष्मी बड़थ्वाल (प्र०अ० रा० पीएम श्री लक्ष्मणझूला), श्री महिपाल सिंह रावत (स०अ० रा०उ०प्रा०वि० घट्टूगाड, श्रीमती मंजू सजवाण (स०अ० रा०प्रा०वि० गैण्डखाल) की शैक्षिक-सेवाओं का उल्लेख करते खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा प्रशंसा कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिता में श्री कुॅंवर सिंह राणा, श्री महिपाल सिंह रावत, श्रीमती कुसुम चौधरी, श्री शैलेंद्र कण्डवाल, श्री शैलेंद्र रावत, श्रीमती लक्ष्मीशाह, श्रीमती धनेश्वरी रतूड़ी, श्री राजीव सुन्दरियाल, श्री अमित जोशी, श्री रामगोपाल, श्री अमरीश कुमार द्वारा निर्णायक रूपी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। पंजीकरण-लेखन, प्रशस्ति-पत्र निर्माण सम्बन्धी महत्वपूर्ण कार्य श्री मनोहर जोशी जी (समन्वयक संकुल संसाधन केंद्र- नीलकण्ठ) के साथ सी०आर०पी० रिया रावत, सोनाली रावत तथा प्रधानाध्यापक श्री दिनेश रावत जी द्वारा सम्पादित किया गया।

कार्यक्रम को आयोजित करने में और सफल बनाने में सभी समन्वयक संकुल संसाधन केंद्र, प्रधानाध्यापक, अध्यापकों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। कार्यक्रम में “बनेगा स्वस्थ इंडिया” कार्यक्रम के समन्वयक श्री प्रकाश नेगी जी तथा उनकी टीम द्वारा स्वच्छता तथा स्वस्थ रहने के दैनिक तौर तरीकों पर विस्तार से बच्चों तथा उपस्थित जन-समूह को अवगत कराया गया। इस अवसर पर श्री प्रकाश नेगी जी द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी तथा उपस्थित जनसमूह को डिटॉंल साबुन तथा बच्चों को स्वस्थ रहने के नियमों पर आधारित कॉमिक पुस्तिका तथा लेखन सामग्री प्रदान की गई।

अन्त में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के० एस० टोलिया जी द्वारा उपस्थित विद्यालय प्रबन्धन समिति के सम्मानित अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा अभिभावकों, माता-पिता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी शिक्षिका-शिक्षकों तथा छात्र- छात्राओं का आभार व्यक्त किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा वर्तमान समय में “वन्य जीवों से बच्चों की सुरक्षा”- विषयक आवश्यक सावधानियों से भी सभी शिक्षकों तथा माता-पिता और अभिभावकों को विस्तार से अवगत कराया गया।

भौगोलिक विकट परिस्थिति को देखते हुए छात्र-छात्राओं के वन्य जीवों से सुरक्षा को लेकर सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा सभी अध्यापकों को विद्यालय प्रबन्धन समिति से आवश्यक सहयोग लेने हेतु भी खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय, द्वारा निर्देश प्रदान किए गए। समापन समारोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री टोलिया जी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री दिनेश सिंह रावत जी, उपस्थित विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष महोदय तथा मंच पर आसीन अन्य सभ्रान्त तथा समाजसेवी व्यक्तियों द्वारा सभी स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरष्कृत एवं सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त सभी प्रतिभागियों द्वारा जिला स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में विकासखण्ड का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...