पेपर लीक मामलों के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार, इस्तीफा दें : जसबीर राणा

Date:

Share post:

पेपर लीक मामलों के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार, इस्तीफा दें : जसबीर राणा

कोटद्वार। पूर्व राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट जसबीर राणा ने कहा है कि देश में NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार पेपर लीक होने के मामलों के लिए शिक्षा मंत्री नैतिक रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

जसवीर राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लंबे समय से विभिन्न भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से नहीं ले रही है और इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है।

राणा ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं के कारण अनेक छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ अभ्यर्थियों ने निराशा में आत्मघाती कदम भी उठाए हैं, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि अब स्थिति ऐसी हो गई है कि CBSE जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की परीक्षाएं भी विवादों के घेरे में आ रही हैं। इसे सरकार की बड़ी विफलता बताते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

जसबीर राणा ने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री को तत्काल हटाने, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भंग करने, प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने तथा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अन्तर्गत...

रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण...

*सावन मास में शिव आराधना का महत्व, कैसें करें शिव पूजन, क्या फल मिलता है शिव पूजन से?* *ऋषि कण्डवाल(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार...

शिव आराधनासावन मास में भगवान शंकर की पूजा उनके परिवार के सदस्यों संग करनी चाहिए। इस माह में...

पहाड़ की बोडीयां – जीवंत गाथा: महेंद्र पाल सिंह रावत, लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

"पहाड़ की बोडीयां - जीवंत गाथा: लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। आलेख: महेंद्र, पूर्व...

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...