*डू ससमथिंग सोसाइटी के आवाहन पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूरी को दी गई श्रद्धांजलि*

Date:

Share post:

पूर्व सीएम खण्डूरी को श्रद्धांजलि
डू समथिंग सोसाइटी के आवाहन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अटल बिहारी बाजपेयी जी की केंद्र सरकार में भूतल परिवहन मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके मेजर जनरल (सेवानिवृत) भुवन चन्द्र खण्डूरी जी के निधन पर प्रदेश भर में शोक की लहर है। उनकी याद में डू समथिंग सोसाइटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बालासौड़ स्थित एक रिसाॅर्ट में किया गया। इस आयोजन में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने स्वर्गीय खण्डूरी जी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतृप्त परिवार के प्रति सभी ने अपनी गहरी संवेदनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर ‘गढ़-गौरव सैनानी संगठन’, ‘एकता सेवा इलम दृढ़ता शूरवीता पूर्व सैनिक गौरव सैनानी संगठन’ एवं 17 अन्य गौरव सैनानी समितियों द्वारा मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी जी को मरणोंपरांत ‘‘भारत रत्न’’ की उपाधि से सम्मानित करने हेतु प्रस्ताव दिया गया और डू समथिंग सोसाइटी एवं अन्य सभी संगठनों ने एकमत से इस प्रस्ताव के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। शीघ्र ही ये प्रस्ताव राज्य एवं केन्द्र सरकार को भेजे जायेंगे। इसी क्रम में विभिन्न संगठनों के वक्ताओं ने मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभा में श्री पदमेश बूड़ाकोटी जी, श्री सीपी नैथानी जी, श्री प्रकाश कोठारी जी, श्री विपिन कैंथोला जी, श्री विरेन्द्र रावत जी, श्रीमती रीमा चैहान जी, श्री शिवप्रकाश कुकरेती जी, मौलाना बद्रूल इस्लाम जी, मुख्य ग्रंथी सरदार गुरदीप सिंह ने अपने वक्तव्य के माध्यम से उत्तराखण्ड और भारत सरकार में रहते हुए मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी जी के द्वारा किए गए अनेकों कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर डू समथिंग सोसाइटी के संरक्षक श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी जी ने कहा कि खण्डूरी जी, उत्तराखण्ड के जनमानस के मन में सदैव नई ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे साथ ही सार्वजनिक जीवन में भी वे अपनी ईमानदारी, सादगी और अनुशासन के लिए जाने जाते रहे हैं। अपने उद्धबोधन में श्री कोठारी जी ने कहा कि कण्वनगरी-कोटद्वार में प्रस्तावित पीजीई की तर्ज पर खुलने वाले मेडिकल काॅलेज का नाम मेजर जनरल खण्डूरी के नाम पर रखा जाए जो कण्वनगरी-कोटद्वार की जनता की ओर से उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर श्री राजेन्द्र प्रसाद पंत, श्री राजेन्द्र जजेड़ी, श्री अनिल वर्मा, श्री सूरवीर खेतवाल, श्री दीपराम डुकलान, श्री मनवर लाल भारती, श्री हरि सिंह पुन्डीर, श्री अमित नेगी, श्री सत्य नारायण नौटियाल, श्री चन्द्रप्रकाश नैथानी, श्री उमानन्द बडोला, श्री गोपाल दत्त जखमोला, श्रीमती रेनुका गुसाँई, श्री राजीव गुसाँई, श्री प्रवेश नवानी, श्री शंकर दत्त गौड़, श्री रमाकांत कुकरेती, श्री जनार्दन प्रसाद ध्यानी, श्री राजीव गुसाँई, श्री अनिल नवानी, चित्रमणि देवलियाल, श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, श्री रिपुदमन सिंह बिष्ट, श्री राम भरोषा कंडवाल, श्री बहादुर सिंह मेहरा, श्री सुभाष चन्द्र कोठारी, श्री अमिताभ अग्रवाल, श्रीमती सुनिता देवी, श्रीमती हेमा जदली, श्रीमती भारती देवी, श्रीमती गीता नेगी, श्री विपिन जदली, श्रीमती पुष्पा केष्टवाल, श्रीमती ज्योति कुलाश्री, श्री चिराग कुकरेती, श्री अरूण असवाल श्री बी.के. सरोजनी नेगी, श्री हर्षमोहन, डाॅ0 शशिभूषण अमोली, श्री संजय खंतवाल, श्री बिजेन्द्र सिंह नेगी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष श्री मयंक प्रकाश कोठारी जी ने किया तथा यह जानकारी संस्था उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी जी ने दी।

Related articles

*भारत विकास परिषद शाखा कोटद्वार के द्वारा बस स्टेशन पर बढ़ती गर्मी को देखते हुए लगभग 5850 राहगीरो को बुरांश जूस का...

भारत विकास परिषद शाखा कोटद्वार के द्वारा बस स्टेशन पर जल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ । इसमे बढ़ती...

*रिखणीखाल: रिखणीखाल बी डी सी बैठक में ग्राम प्रधान काण्डा ने अपनी ग्राम सभा सहित रिखणीखाल विकास खण्ड में विभिन्न विकास कार्यों को...

रिखणीखाल विकास खण्ड में आज बीडीसी के बिंदु..1/-ग्राम पंचायत काण्डा के राजस्व ग्राम तैड़िया को विद्युत लाइन...

गंगा अवतरण कथा” एक रोचक कथा, आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल ( विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री हैं)”

. "*गंगा अवतरण कथा" एक रोचक कथा, आलेख और संकलन ऋषि कण्डवाल ( विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में...

रिखणीखाल : रिखणीखाल तहसील में नही है नेटवर्क सुविधा डॉ. ए पी ध्यानी

रिखणीखाल तहसील में नहीं है नेटवर्क सुविधा…प्रखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत इक्कासी ग्राम पंचायतों के लिए बनी उप तहसील...