*ग्राम प्रधान काण्डा विनीता ध्यानी ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता से मिलकर पेयजल समस्याओं के निराकरण की मांग की*

Date:

Share post:

अधिशासी अभियन्ता पेयजल निर्माण निगम को मिलकर समस्या निवारण की बात कही।ग्राम पंचायत काण्डा प्रधान बिनीता ध्यानी ने पेयजल निर्माण निगम के अधिशासी अभियन्ता अजय बेलवाल से कोटद्वार में उनके कार्यालय में मुलाकात कर ग्राम पंचायत काण्डा के तीन तोकों यथा खेड़ा तूणीचौड़ गजरोड़ा बैडवाड़ी पेयजल लाइन स्रोत डाण्डापाणी रौल,बुडोलाखोला हेतु केरिगाड स्रोत व सौंटियाल खोला चौड़ हेतु खलगड़ीरौल की योजना को सुचारू रूप से संचालित हेतु वार्ता कर समाधान की बात कही। उन्होंने कहा कि उक्त योजनाओं से गांव का अधिकांश क्षेत्र पेयजलापूर्ति करता है, गांव विविध तोकों में बंटा हुआ है यद्यपि अभी दो तोकों में पानी सुचारू रूप से चल रहा है लेकिन खेड़ा बैड़वाड़ी गजरोड़ा का वितरण टैंक मात्र पांच हजार लीटर का है जिससे लगभग चालीस परिवारों के लिए पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।जिस हेतु टैंक की धारिता बढ़ाकर दस हज़ार लीटर आवश्यक है।जिस हेतु अविलंब प्रस्ताव प्रस्तुत किया जायेगा।दियोड़ जवाड़ियूंरौला बिरोबाड़ी भैंस्यारौ हेतु आ रही परेशानियां दूर हो पेयजल लाइन की स्रोत से काम करवाना भी आवश्यक है।जवाड़ियूंरौल के पच्चीस स परिवारों को योजना से जोड़ा तो गया लेकिन निकट वन चौकी स्थित मुख्य वितरण टैंक से उसको विलग कर व पाइपलाइन का च्वरपणी स्रोत से बारम्बार टूटना वन्य जीवों द्वारा तोड़ना, आपदा से टूटना भी कारण बनता रहता है जिसके स्थाई समाधान की तैयारी की जाये। उपरोक्त सभी बिंदुओं पर गम्भीरता से विचार करने के साथ ही अधिशासी अभियन्ता द्वारा आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Related articles

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...