*सिनेमा एवं शिक्षा” विषय पर पी. जी. कॉलेज, कोटद्वार में कक्षा सेमिनार का आयोजन**

Date:

Share post:

“सिनेमा एवं शिक्षा” विषय पर पी. जी. कॉलेज, कोटद्वार में कक्षा सेमिनार का आयोजन**

पी. जी. कॉलेज, कोटद्वार के बी.एड. विभाग में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर (2025–27) के प्रशिक्षुओं के लिए EPC-2पाठ्यक्रम (आर्ट एवं ड्रामा) के अंतर्गत “सिनेमा एवं शिक्षा” विषय पर एक कक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता है तथा भावी शिक्षकों के लिए इसके शैक्षिक उपयोग की समझ अत्यंत आवश्यक है।

बी.एड. विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश सिंह चौहान ने प्रशिक्षुओं को फिल्म समीक्षा (मूवी रिव्यू) की बारीकियों से अवगत कराया और बताया कि किस प्रकार सिनेमा का शैक्षिक दृष्टिकोण से मूल्यांकन किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं द्वारा “गुठली एवं लड्डू” फिल्म का अवलोकन कर उसकी समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी. के. मौर्य ने किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. सुषील चंद्र बहुगुणा द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर प्रो. सुषमा भट्ट, डॉ. एस. के. आर्य सहित अनेक प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Related articles

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...