कोटद्वार ; पूर्व तथा वर्तमान सैनिकों के हितों के लिए पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार ने जनरल हरबिंदर सिंह, एमजी (मेडी), उत्तर भारत एरिया बरेली से की लैंसडौन में की मुलाकात

Date:

Share post:

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार ने जनरल हरबिंदर सिंह, एमजी (मेडी), उत्तर भारत एरिया बरेली से की लैंसडौन में की मुलाकात

कोटद्वार, 30 मार्च 2026 – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने आज मिलिट्री हॉस्पिटल लैंसडौन में जनरल हरबिंदर सिंह, एमजी (मेडी), उत्तर भारत एरिया बरेली से मुलाकात की। यह पहला मौका है जब किसी संगठन को इतने बड़े सैन्य अधिकारी के द्वारा पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर अपने प्रस्ताव रखने का समय दिया गया है। इस अवसर पर कर्नल हरमीत कौर ढींडसा, कमानाधिकारी मिलिट्री हॉस्पिटल लैंसडौन, लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रमोहन चौरसिया, ज्वाइंट डायरेक्टर रीजनल सेंटर देहरादून के साथ मेजर रॉबिन सिंह, मेजर पूर्णिमा डी, डॉ जखमोला, अनसूया प्रसाद सेमवाल और कैलाश नेगी उपस्थित थे।

मुलाकात के दौरान निम्न प्रस्ताव रखे गए:

  • वेटरन हॉस्पिटल का निर्माण: रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कोटद्वार में वेटरन हॉस्पिटल स्वीकृत किया गया है, जिसके निर्माण के लिए शीघ्र कार्यवाही की जाने की आवश्यकता है।
  • एक्स रे मशीन: कोटद्वार ईसीएचएस मशीन विगत 6 महीनों से खराब है, जिसके कारण एक्स रे करवाने में पेशेंट को परेशानियां हो रही हैं।
  • ऑटोराइज लोकल केमिस्ट की व्यवस्था: 2x ऑटोराइज लोकल केमिस्ट की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे दवाइयों की शीघ्र उपलब्धता और पारदर्शिता पर जोर दिया जा सके।
  • दवाइयां: पैनल हॉस्पिटल के द्वारा ओपीडी की दवाइयों के इश्यू समेत अनेक विषयों पर प्रस्ताव रखे गए।
  • ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, कोटद्वार: ग्रुप ब के अंतर्गत प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण।

जनरल साब और कमांडिंग ऑफिसर मिलिट्री हॉस्पिटल ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। 🙏

जय हिंद,
महेंद्र
अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार ने जनरल हरबिंदर सिंह, एमजी (मेडी), उत्तर भारत एरिया बरेली से की लैंसडौन में की मुलाकात

कोटद्वार, – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने आज मिलिट्री हॉस्पिटल लैंसडौन में जनरल हरबिंदर सिंह, एमजी (मेडी), उत्तर भारत एरिया बरेली से मुलाकात की। यह पहला मौका है जब किसी संगठन को इतने बड़े सैन्य अधिकारी के द्वारा पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर अपने प्रस्ताव रखने का समय दिया गया है। इस अवसर पर कर्नल हरमीत कौर ढींडसा, कमानाधिकारी मिलिट्री हॉस्पिटल लैंसडौन, लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रमोहन चौरसिया, ज्वाइंट डायरेक्टर रीजनल सेंटर देहरादून के साथ मेजर रॉबिन सिंह, मेजर पूर्णिमा डी, डॉ जखमोला, अनसूया प्रसाद सेमवाल और कैलाश नेगी उपस्थित थे।

मुलाकात के दौरान निम्न प्रस्ताव रखे गए:

  • वेटरन हॉस्पिटल का निर्माण: रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कोटद्वार में वेटरन हॉस्पिटल स्वीकृत किया गया है, जिसके निर्माण के लिए शीघ्र कार्यवाही की जाने की आवश्यकता है।
  • एक्स रे मशीन: कोटद्वार ईसीएचएस मशीन विगत 6 महीनों से खराब है, जिसके कारण एक्स रे करवाने में पेशेंट को परेशानियां हो रही हैं।
  • ऑटोराइज लोकल केमिस्ट की व्यवस्था: 2x ऑटोराइज लोकल केमिस्ट की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे दवाइयों की शीघ्र उपलब्धता और पारदर्शिता पर जोर दिया जा सके।
  • दवाइयां: पैनल हॉस्पिटल के द्वारा ओपीडी की दवाइयों के इश्यू समेत अनेक विषयों पर प्रस्ताव रखे गए।
  • ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, कोटद्वार: ग्रुप ब के अंतर्गत प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण।

जनरल साब और कमांडिंग ऑफिसर मिलिट्री हॉस्पिटल ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। 🙏

महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार

Related articles

*कुमल्डी नहर पर किसान परेशान कार्य एक वर्ष से लंबित, सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल ने जताई नाराजगी; ठेकेदार का बॉन्ड निरस्त कर...

कुमल्डी नहर का कार्य एक वर्ष से लंबित, ऋषिकंडवाल ने जताई नाराजगी; ठेकेदार का बॉन्ड निरस्त कर नया...

*कोटद्वार: राजकीय बेस चिकित्सालय में व्यवस्था शुधारने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिले पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के पदाधिकारी भर्ती मरीजों का जाना...

डॉ जे सी ध्यानी को प्रमोशन पर दी बधाई, बेस हॉस्पिटल में पूर्व सैनिकों का जाना हाल………. रजिस्ट्रेशन काउंटर...

*रिश्तों को किया कलंकित: कलयुगी भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अब कानून की गिरफ्त में*

रिश्तों को किया कलंकित: कलयुगी भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अब कानून की गिरफ्त में। नाबालिग से...

*प्रणाम करने की भारतीय पद्धति आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व आलेख : ऋषि कण्डवाल जी( लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री हैं) *

प्रणाम करने की भारतीय पद्धति …… भारत में हाथ जोड़ कर प्रणाम करने की प्रचलित पद्धति एक मनोवैज्ञानिक पद्धति...