एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन सख़्त, जनपदभर में किया औचक निरीक्षण

Date:

Share post:

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन सख़्त, जनपदभर में किया औचक निरीक्षण

112 प्रतिष्ठानों की गयी जांच, अनियमितता मिलने पर दो का कटा चालान
जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान विभागीय टीमों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 112 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें 7 गैस गोदाम, 2 पेट्रोल पंप और 103 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। निरीक्षण के तहत कोटद्वार क्षेत्र में 1 गैस गोदाम और 6 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जबकि दुगड्डा में 4 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कोट-खोलाचौरी में 12, चेलूसैंण में 4 और पाबौ में 15 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। पाबौ में घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग पर 2300 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसी प्रकार लैंसडाउन में 4, धुमाकोट में 5 और नौगांवखाल में 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। लक्ष्मणझूला में 1 गैस गोदाम, थलीसैंण में 1 गैस गोदाम और 1 पेट्रोल पंप तथा उफरैंखाल में 1 गैस गोदाम और 4 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। चाकीसैंण क्षेत्र में 1 पेट्रोल पंप और 12 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जबकि पौड़ी में 15 प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान एक मामले में 2300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं श्रीनगर गैस गोदाम में कार्रवाई के दौरान 9 सिलेंडर संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने पर जब्त किए गए।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। जहां भी गड़बड़ी मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है और आगे भी सख़्ती जारी रहेगी।

Related articles

*डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य संकाय में वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में तत्क्षण वाद विवाद प्रतियोगिता...

तत्क्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहम्मद मुदस्सिर ने प्राप्त किया प्रथम स्थानडॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। *लोकप्रिय गढवाली गीत मास्टर जी सुणिल्या...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। डर के कारण घर...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण* क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी करण क्षेत्री के नेतृत्व में चलाया गया अभियान*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को...

*डॉ० पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता...

डॉ पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के...