राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के प्राध्यापक डॉ. अनुराग शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत में प्राप्त किया 35 वा स्थान

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के प्राध्यापक डॉ. अनुराग शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत में प्राप्त किया 35 वा स्थान |
एच.बी. पोइट्री नई दिल्ली द्वारा आयोजित ऑपरेशन सिंदूर काव्य प्रतियोगिता जो कि पूरे भारत में लगभग तीन माह तक चलती रही उसके परिणाम दिनांक 19.8.2025 को घोषित किए गए जिसमें राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनुराग शर्मा ने 35 वा स्थान प्राप्त किया है | इस प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत के 28 राज्यों से 3500 कवियों ने प्रतिभाग किया था जिनमें से शीर्ष 350 कविताएं अंतिम परिणाम हेतु चयनित की गई थी | इस राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता के शीर्ष 50 कवियों को नगद धनराशि तथा प्रमाण पत्र शीघ्र ही प्रदान किये जाएगे तथा उनकी रचनाओं को प्रचारित एवं प्रसारित भी किया जाएगा | डॉ. अनुराग शर्मा ने पाक को ओकात दिखाकर शीर्षक पर अपनी कविता प्रस्तुत की थी, जिसको यूट्यूब पर भी बहुत पसंद किया गया | इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोटद्वार तथा उत्तराखंड का मान बढ़ाने के लिए डॉ अनुराग शर्मा को उनके शुभचिंतको के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है | डॉ. अनुराग शर्मा वाणिज्य विषय के सम्मानित प्राध्यापक होने के साथ साथ साहित्य में भी अनुकरणीय कार्य कर रहे हें, उनकी काव्य पुस्तक 21 कविताएँ : यथार्थ एवं कल्पानाएँ को भी पाठको द्वारा पसंद किया जा रहा है |

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...