रिखणीखाल:नये उभरते लोक गीत गायकों को जयपाल सिंह नेगी दे रहे मंच: गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों तथा गढ़वाल की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने प्रतियोगिता का लक्ष्य।

Date:

Share post:

नये उभरते लोक गीत गायकों को जयपाल सिंह नेगी दे रहे मंच: लुधियाना के व्यावसायी तथा रिखणीखाल विकास खण्ड के बड़खेत गाँव के मूल निवासी जयपाल सिंह नेगी का कहना है कि गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी नये तथा भविष्य के उभरते लोक गायकों के लिए लोक संस्कृति के एक जीते जागते विश्व विद्यालय हैं, जो गढ़वाल की सभ्यता, संस्कृति, और परंपरा और लोक व्यवहार के महान प्रणेता हैं।

युवा उद्यमी जयपाल सिंह नेगी पहाड़ के युवाओं को गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के माध्यम से एक मंच दे कर एक लोक गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं जिसमें गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा गाये गये गीतों को शानदार प्रस्तुतिकरण के साथ रोचक पुरुष्कार राशि विजेताओं को देने का लक्ष्य इस उद्देश्य के साथ रखा गया है कि भविष्य के नये उभरते लोक गायकों की प्रतिभा को आगे लाने के साथ ही गढ़वाल की सभ्यता, विशाल तथा व्यापक परंपराओं के संरक्षण, सवर्धन तथा गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गाये सैकड़ों लोकगीतों ये हमारी नई पीढ़ी को रूबरू कराना प्रमुख उद्देश्य है, जयपाल सिंह नेगी कहते हैं हमारे पहाड़ के युवाओं में बेशुमार प्रतिभा है बस एक सशक्त मंच उपलब्ध करा दिया जाए तो भविष्य के नये सितारों की एक नई पीढ़ी सामने आ जायेगी, जयपाल सिंह नेगी कहते हैं बेहतर संचार माध्यम तथा सोशलमीडिया के इस दौर में इस प्रतियोगिता मे शामिल होने के लिए आडियो वीडियो रिकार्डिंग के माध्यम से भी प्रतियोगी अपने गीत भेज सकते हैं तथा निर्णायक मंडल श्रेष्ठ लोक गायकों का चयन करेगा तथा परिणाम जारी किए जायेंगे।।।। अलग खबर डाटकाम।।

Related articles

*कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर*

कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और...

रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, कोटद्वार में अमर शहीद मनदीप सिंह रावत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि...

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से अमर शहीद की पुण्यतिथि के अवसर...

*रिखणीखाल:प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का* ***अजय तिवाड़ी****

प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का…. केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मनरेगा से संशोधित जीवीजीरामजी योजना...