*ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड के स्वयंसेवकों द्वारा एक वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन मालण पुल मोटाढांग के निकट किया गया* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:


यदि वयं पृथिव्याः रक्षां करिष्यामः तर्हि सा सर्वदा अस्मभ्यं पोषकाणि तत्त्वानि दास्यति।”
कुछ इसी भाव के देवभूमि उत्तराखंड में प्रकृति को समर्पित लोकपर्व हरेला के अंतर्गत आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ।
श्रीमती प्रणिता कंडवाल के नेतृत्व में
ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड के स्वयंसेवकों द्वारा एक वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन मालण पुल मोटाढांग के निकट किया गया।

आज के पौधारोपण के कार्यक्रम मे पर्यावरण प्रेमियों ने मिलकर मालन पुल के आगे सड़क के किनारे विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया जिनमें , जकरंदा, केसिया गुलका, फ्यूशिया (डांसिंग डॉल प्लांट), विलायती बहेड़ा ,जामुन समेत 35 पौधे शामिल थे। साथ ही सभी स्वयंसेवकों ने और पेड़ो की भाती इनका भी निरंतर संरक्षण करने का संकल्प लिया।

देवभूमि उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला पेड़ पौधों को रोपकर इस पावन धरा को हरा-भरा बनाने का, समृद्धि, हरियाली, पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति उपासना को समर्पित है।


हरेला पर्व प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का पर्व है जो मानव और पर्यावरण के अंतर-संबंधों का अनूठा पर्व है। यह पर्व प्रकृति उन्नति, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना का प्रतीक है साथ ही यह लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण लोकपर्व है। यह दिन पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली समस्त प्रकृति प्रेमियों के परिश्रम एवं एवं उनकी प्रकृति के प्रति संरक्षण के भाव को आभार ज्ञापित करने वाला अवसर है ।
प्रकृति के संरक्षण के कार्यों को इसी तरह सभी लोगों द्वारा करना बेहद जरूरी है ।


प्रकृति का संरक्षण करना यह एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी न होके हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसका निर्वाह हम सभी को करना चाहिए।


आज के कार्यक्रम में प्रणिता कंडवाल, ग्रीन आर्मी देवभूमि के अध्यक्ष शिवम नेगी , कोषाध्यक्ष उत्कर्ष नेगी ,स्वयंसेवक विनय रावत, सत्येंद्र सिंह गुसाईं ,सुमित सिंह नेगी एवं अरुण कुमार खंतवाल (बी.जी.यू), आदि स्वयंसेवक शामिल रहे।

Related articles

भैरवगढ़ी मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में कीर्तिखाल गांव की सुरम्य पहाड़ियों में, लैंसडाउन के निकट स्थित...

*कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र छात्राओं...

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् परीक्षा, रामनगर में सफल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रिय मेधावी छात्र/छात्राओं,जय हिन्द। उत्तराखण्ड विद्यालयी...

*कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट के छात्र छात्राओं ने उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल तथा इण्टर मीडिएट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया*

कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट में बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राओं ने लहराया श्रेष्ठता का परचम 88.2 अंक...

*दुगड्डा: सुखपाल शाह बने किसान सलाहकार समिति दुगड्डा ब्लॉक के अध्यक्ष*

कृषि विभाग उत्तराखंड के आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि सूचना केंद्र कोटद्वार में आज ब्लॉक दुगड्डा के किसनो...