अलग खबर डाटकाम : 26मार्च, 2010 के बाद हुए विवाह उन्हें पंजीकरण करना होगा अनिवार्य

Date:

Share post:

अलग खबर डाटकाम 26:मार्च, 2010 के बाद हुए विवाह उन्हें पंजीकरण करना होगा अनिवार्य

यूसीसी के अंतर्गत विवाह पंजीकरण में तेजी लाएं: डीएम

26 मार्च, 2010 के बाद हुए विवाह उन्हें पंजीकरण करना होगा अनिवार्य:

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कैम्प कार्यालय में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन कार्मिकों का विवाह 26 मार्च, 2010 के बाद हुए हैं वे जल्द यूसीसी में विवाह पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार यूसीसी के अंतर्गत विवाह पंजीकरण की जानकारी ली। यूसीसी में विवाह पंजीकरण की न्यून प्रगति पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग पौड़ी, सीविल एवं सोयम, मुख्य शिक्षाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये हैं। जबकि प्रभागीय वनाधिकारी गढ़वाल, स्थानीय नगर निकाय (पौड़ी को छोड़कर), जल संस्थान पौड़ी, सिंचाई विभाग श्रीनगर, लोनिवि सभी डिवीजन, आबकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, पीएमजीएसवाई सभी डिवीजन व उद्योग विभाग को सख्त चेतावनी जारी की है। बैठक में उन्होंने कम प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी यूसीसी में विवाह पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है, उन्हें यूसीसी में पंजीकरण करना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली बैठक तक विवाह पंजीकरण में तेजी लाते हुए शत प्रतिशत कार्मिकों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।


बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारूल गोयल, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, खेल अधिकारी संदीप डुकलान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

*विद्यालयों की पहचान शिक्षा और गुणवत्ता से हो: छात्र–छात्राओं के धार्मिक प्रतीकों पर छिड़ी बहस* आदर्श वाक्य शिक्षार्थ आइये सेवार्थ जाइए* की भावना के...

विद्यालयों की पहचान शिक्षा और गुणवत्ता से हो: छात्र–छात्राओं के धार्मिक प्रतीकों पर छिड़ी बहस देशभर में विद्यालयों में...

यमकेश्वर:महिलाऔं के खिलाफ अपराध तथा महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

आज बिथ्याणी यम्केश्वर में ब्लाक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी की अध्यक्षता में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं...

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...