*पौडी़:जिला अस्पताल पौड़ी की पहली प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई* *अजय तिवाड़ी*

Date:

Share post:

जिला अस्पताल पौड़ी की प्रबंध समिति की पहली बैठक संपन्न

जिला अस्पताल पौड़ी की पहली प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर ने ओपीडी पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड निर्माण सहित अन्य सेवाओं के सुचारू संचालन हेतु कार्मिकों की आवश्यकता का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसके साथ ही दवाई, पेट्रोल, बिजली-पानी की व्यवस्था और अन्य आवश्यकताओं के लिए धनराशि आवंटन का भी प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अस्पताल प्रशासन को दवाइयों, पेट्रोल और अन्य खरीददारी के लिए ₹10.50 लाख के बजट को स्वीकृति प्रदान की। इसमें दवाई खरीद, पेट्रोल व्यवस्था सहित अन्य खरीददारी हेतु प्रावधान किया गया।

बैठक में ओपीडी पंजीकरण और आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए आवश्यक कार्मिकों की नियुक्ति पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, लंबे समय से सेवारत कार्मिकों की तैनाती को लेकर निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी ने अस्पताल के बेहतर संचालन हेतु सीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि अस्पताल को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से बातचीत कर सहयोग सुनिश्चित किया।

इस बैठक में सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, सीटीओ गिरीश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अन्तर्गत...

रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण...

*सावन मास में शिव आराधना का महत्व, कैसें करें शिव पूजन, क्या फल मिलता है शिव पूजन से?* *ऋषि कण्डवाल(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार...

शिव आराधनासावन मास में भगवान शंकर की पूजा उनके परिवार के सदस्यों संग करनी चाहिए। इस माह में...

पहाड़ की बोडीयां – जीवंत गाथा: महेंद्र पाल सिंह रावत, लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

"पहाड़ की बोडीयां - जीवंत गाथा: लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। आलेख: महेंद्र, पूर्व...

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...