जिलाधिकारी ने डूंगरी गांव मे जरूरत मंदो को आर्थिक सहायता और कंबल वितरित किए।

Date:

Share post:

जिलाधिकारी ने ठंड व शीतलहर के चलते डूंगरी गांव में जरूरतमंदों को कंबल, आर्थिक सहायता वितरित की। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ठंड व शीतलहर के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए मंगलवार देर शाम डूंगरी गांव का दौरा किया। उन्होंने गांव में जरूरतमंद लोगों को कंबल, आर्थिक सहायता और मिष्ठान वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को गांव में पेयजल आपूर्ति में समस्या, स्कूल के पास गुजर रही विद्युत लाइन के पास पेड़ों की लापिंग, गांव की सड़क पर पुलिया निर्माण और स्कूल मार्ग के क्षतिग्रस्त पुस्ता के पुनर्निर्माण से संबंधित अपनी मांगों से अवगत कराया।

जिलाधिकारी डॉ. चौहान ने राजस्व कानूनगो को निर्देशित किया कि इन सभी समस्याओं की तत्काल जांच कर समाधान हेतु प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर राजस्व कानूनगो संजय नेगी, पटवारी भुवनेश पुंडीर, उप प्रधान सुमन देवी, पूर्व प्रधान सहदेव सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अर्चना, आशा कार्यकत्री सीमा देवी, ग्रामीण महिला मगनी देवी, साबित्री देवी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related articles

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...

कोटद्वार: बुद्धापार्क सौंदर्यीकरण के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने लगाया पार्षदों की उपेक्षा का आरोप

कोटद्वार। नगर निगम के एक कार्यक्रम में पार्षदों को अपेक्षित सम्मान न मिलने को लेकर असंतोष सामने आया...

*सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा जनता...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार...