उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला के नेतृत्व मे पौड़ी पुलिस ने चैक बाउंस संबंधी मामले में एक फरार वारण्टी को किया गिरफ्तार।

Date:

Share post:

पौड़ी पुलिस ने चैक बाउंस संबंधी मामले में एक फरार वारण्टी को किया गिरफ्तार।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में दिनॉक 23.11.2024 को कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायायिक मजिस्ट्रेट द्वारा निर्गत NBW वारण्टी फौ0 वाद संख्या-340/2023, धारा- 138 NI Act से सम्बन्धित फरार वारण्टी रविंद्र सिंह नेगी, निवासी- हाउस नंबर-683, आदर्श मोहल्ला, बेस अस्पताल श्रीनगर जो कि गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था जिसे आज समय लगभग 12.00 बजे पर मुखबिर खास की सूचना से घस्या महादेव कटकेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता वारण्टी

  1. रविंद्र सिंह नेगी (उम्र-47 वर्ष) पुत्र स्व. श्री गोविन्द सिंह
    वर्तमान पता- हाउस नंबर-683, आदर्श मोहल्ला, बेस अस्पताल श्रीकोट,श्रीनगर।
    मूल निवासी-ग्राम पीपली अगसत्यमुनी, जनपद- रुद्रप्रयाग।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक श्री मुकेश गैरोला
  2. मुख्य आरक्षी 244 नापु0 श्री हर्षवर्धन सिंह

Related articles

भैरवगढ़ी मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में कीर्तिखाल गांव की सुरम्य पहाड़ियों में, लैंसडाउन के निकट स्थित...

*कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र छात्राओं...

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् परीक्षा, रामनगर में सफल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रिय मेधावी छात्र/छात्राओं,जय हिन्द। उत्तराखण्ड विद्यालयी...

*कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट के छात्र छात्राओं ने उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल तथा इण्टर मीडिएट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया*

कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट में बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राओं ने लहराया श्रेष्ठता का परचम 88.2 अंक...

*दुगड्डा: सुखपाल शाह बने किसान सलाहकार समिति दुगड्डा ब्लॉक के अध्यक्ष*

कृषि विभाग उत्तराखंड के आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि सूचना केंद्र कोटद्वार में आज ब्लॉक दुगड्डा के किसनो...