वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव की दी सलाह

Date:

Share post:

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा जिसको हम सुंडी भी कहते हैं आजकल दर्जनों किसानों के खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है किसानों ने जब इसकी शिकायत अपने वार्ड पार्षद सुखपाल शाह से की तो पार्षद जी ने तत्काल कृषि प्रभारी ब्लॉक दुगुडडा केहर सिंह को इसकी सूचना दी.

आज कृषि विभाग के न्याय पंचायत प्रभारी अजय सिंह, जगत सॉन्ग वार्ड पार्षद सुखपाल शाह ने कृषक नयन सिंह बिष्ट, शीशपाल सिंह रावत, कल्याण सिंह रावत, लव किशोर शर्मा,कई किसानों के खड़े धान की फसल का निरीक्षण किया कृषि प्रभारी ने बताया कि यहां कीड़ा तना छेदक है जिसको हम सुडी भी कहते हैं यह कीड़ा तने में चला जाता है और वहां पर नुकसान करता है इससे फसल पकाने से पहले सूख जाती है.

कृषि विभाग में किसानों से कहा कि जिन-जिन किसान भाइयों के खड़ी धान की फसल को नुकसान हो रहा है वह न्याय पंचायत किसान सेंटर झंडी चौड कार्यालय में आकर दवाई ले जाएं उसका छिड़काव अपनी धान की खड़ी फसल पर कर ले ताकि जो शेष फसल खड़ी धान की बची रहे व सुरक्षित पक जाएंगी वार्ड नंबर 37 के पार्षद सुखपाल शाह ने कृषि विभाग से अनुरोध किया कि हमारे क्षेत्र में 90% से अधिक खेती बाड़ी करते हैं.

उनका आय का स्रोत खेती है कभी जंगली जानवर फसल को नुकसान करते हैं कभी कीटनाशक नुकसान पहुंचाते हैं किसान मेहनत तो करता है मगर उसको उस हिसाब का लाभ नहीं मिल पाता है ऐसी स्थिति में समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए शिविर लगाकर जानकारी देनी चाहिए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, फार्मर रजिस्ट्री मिट्टी की जांच, खेती वैज्ञानिक विधि से कैसे करें के बारे में किसानों को जानकारी मिलनी चाहिए उन्नत खाद बीज, स्प्रे मशीनों, कृषि यंत्र की काफी कमी क्षेत्र में है इसलिए 80% सब्सिडी वाली स्प्रे मशीन को कृषि विभाग उपलब्ध कराये जिससे किसानों को मार्केट से महंगी मशीन नहीं लेनी पड़ेगी

Related articles

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...