*श्री बालाजी मंदिर कोटद्वार में धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी*

Date:

Share post:

श्री बालाजी मंदिर कोटद्वार में धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

कोटद्वार। श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति, कोटद्वार की ओर से आगामी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया जाएगा।

समिति की ओर से बताया गया कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य दिव्य स्वरूपों में आने वाले नन्हे बच्चों को विशेष उपहार प्रदान किए जाएंगे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम 8 बजे से श्री श्याम बाबा की भजन संध्या होगी। भजन संध्या में मधुर एवं भक्तिमय भजनों से मंदिर परिसर गुंजायमान होगा।

श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति, कोटद्वार ने नगरवासियों एवं समस्त श्रद्धालु भक्तजनों को जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर आमंत्रित किया है।

Related articles

*चाय टिपरी की विनती: महेन्द्र जदली*

चाय टिपरी की विनतीआड़ी तिरछी बल्ली बल्लियो के उपर दुकानदारो से मांग मांग कर लाया गत्ता , गत्ते...

सूचना: दुगड्डा विकासखंड के ग्राम आमसौड़ निवासी नीतेश जुयाल पांच दिनों से लापता

कोटद्वार/दुगड्डा। विकासखंड दुगड्डा के ग्राम आमसौड़ निवासी नीतेश जुयाल विगत पांच दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार...

*शिक्षक दिवस : गुरु-गौरव और राष्ट्र-निर्माण का पावन पर्व5 सितंबर – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती* *ख्याति प्राप्त प्रधानाध्यापक राजीव थपलियाल*

शिक्षक दिवस : गुरु-गौरव और राष्ट्र-निर्माण का पावन पर्व5 सितंबर - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती "गुरु गोविंद दोऊ खड़े,...