*कोटद्वार: ब्रहमपुरी बालाससौड़ में पार्षद नीरुबाला खंतवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ नेचुरोपैथी शिविर डॉक्टर माया प्रकाश ने सैकड़ों लोगों की शिविर में की स्वास्थ्य जांच*

Date:

Share post:

कोटद्वार: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रकाश होलिस्टक सेंटर के सहयोग से ब्रहमपुरी में आयोजित हुआ नेचुरोपैथी शिविर, पार्षद नीरुबाला खंतवाल ने किया शिविर का उद्घाटन: कोटद्वार के ब्रहमपुरी बालाससौड़ में नेचुरोपैथी शिविर का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन बालाससौड़ से नगर निगम कोटद्वार की पार्षद श्रीमती नीरूबाला खंतवाल ने किया। इस अवसर पर नेचुरोपैथी के विशेषज्ञ डॉ. माया प्रकाश ने कई मरीजों की संघन जांच की जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, कान की समस्याएं, गर्दन की नशों का इलाज, कमर दर्द, माइग्रेन, हाथ पैरों में दर्द, झंझनाहट, मस्तिष्क से सम्बन्धित रोग, आंख, सिरदर्द आदि बीमारियों की जांच की इस अवसर बालाससौड़ से पार्षद नीरुबाला खंतवाल ने कहा कि ऐलोपैथिक दवाइयों से साइड़ इफैक्ट, किडनी और हार्ट की समस्याएं उभरने की खबरें गाहे बगाहे आती रहती हैं लेकिन प्राकृतिक चिकित्सा पूर्णतः प्रकृति और प्राकृतिक तरीके से ऱोग के निदान पर आधारित है, इस अवसर पर डॉ माया प्रकाश ने नेचुरोपैथी तकनीक पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारी संस्कृति में यह उपचार पद्धति लगभग पांच सौ साल पुरानी है, हमारे ऋषि मुनियों ने प्राकृतिक तरीके से विभिन्न व्याधियों का उपचार किया यहाँ तक कि शल्य चिकित्सा तक प्राकृतिक तौर तरीके से सम्पन्न होती थी,

डॉ माया प्रकाश ने प्राकृतिक चिकित्सा तथा उसके द्वारा होने वाले विभिन्न व्याधियों तथा उनके उपचार के तरीके पर विस्तार से प्रकाश डाला, इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद नीरुबाला खंतवाल, डॉ माया प्रकाश, सुमित भारद्वाज,श्रीमती योगिता जखमोला, श्रीमती कविता खरक्वाल श्रीमती लक्ष्मी भारद्वाज, बसंती देवी भारद्वाज, भैरव दत्त जखमोला, भगवती प्रसाद धस्माना सहित कई लोगों ने शिविर में जांच करवाई।

Related articles

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में रोटरी क्लब कोटद्वार के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयन्ती समारोह सम्पन्न हुआ।

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में रोटरी क्लब कोटद्वार के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयन्ती...

*रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के आखिरी दिन एम्स ऋषिकेश व आधार शिला रक्त...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे स्वर्ण जयन्ती समारोह के अन्तर्गत मनाये गये सेवा सप्ताह के आखिरी दिन...

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में योग दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित हुआ योग दिवस*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में योग दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल किया गया इस अवसर पर...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झण्डीचौड़ में विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खण्डूरी ने आयोजित बैठक में जनता की समस्याएं सुनी, पार्षद सुखपाल शाह ने प्रधानमंत्री आवास...

वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडी चौड में उत्तराखंड प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण क्षेत्र जनसुनवाई...