देहरादून। प्रदेश के सिंचाई राज्यमंत्री आगामी 17 से 19 जून तक हरिद्वार एवं यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभागीय कार्यों का निरीक्षण करने के साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे।
सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल का तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम जारी

जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 जून को राज्यमंत्री हरिद्वार में सिंचाई विभाग द्वारा आगामी कुंभ मेले के लिए कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
18 जून को प्रातः 11 बजे राज्यमंत्री द्वारीखाल विकासखंड के बरसुड़ी ग्राम में आयोजित बरसुड़ी भाई भयात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद भी करेंगे।
19 जून को प्रातः 10 बजे राज्यमंत्री दुगड्डा ब्लॉक के जुड़डा, सोड़ एवं मांडई क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न विकास एवं विभागीय कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे वे बड़ोल गांव स्थित मंदिर में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज्यमंत्री के दौरे को लेकर संबंधित विभागों एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उनके कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।
