आज दिनांक 19 नवम्बर 2023 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यापार मण्डल सभागार में कोटद्वार प्रेस क्लब की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चर्चा के उपरान्त निम्नलिखित प्रस्ताव पास किये गये।
- सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, कोटद्वार प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन तक वरिष्ठ पत्रकार श्री चन्द्र मोहन शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष होगें। नई कार्यकारिणी का गठन उनकी देखरेख में किया जायेगा।
- कार्यकारी अध्यक्ष की नई सदस्यता/ सदस्यता नवीनीकरण तथा कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न कराने की पूर्ण जिम्मेदारी होगी।
- पूर्व कार्यकारिणी के आय-व्यय को स्वीकृत करते हुए सोसाइटी रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण में हुए खर्च को क्लब के खाते से व्यय किया जायेगा। इसका पूर्ण ब्यौरा पूर्व कोषाध्यक्ष के माध्यम से कार्यकारी अध्यक्ष के सम्मुख प्रस्तुत किया जायेगा उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में।
सुभाष चन्द्र नौटियाल
कार्यालय प्रमुख कोटद्वार प्रेस क्लब द्वारा दी गई।।।