Thursday, November 30, 2023
HomeLatest Newsपुलिस उपाधीक्षक श्याम दत्त नौटियाल द्वारा थाना थलीसैण का अर्ध्दवार्षिक...

पुलिस उपाधीक्षक श्याम दत्त नौटियाल द्वारा थाना थलीसैण का अर्ध्दवार्षिक निरीक्षण किया गया।

आज दिनांक 25.10.23 को श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय श्री श्याम दत्त नौटियाल द्वारा थाना थलीसैण का अर्ध्दवार्षिक निरीक्षण किया गया। 01- सर्वप्रथम पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना परिसर में लंबित माल मुकदमती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
02-महोदय द्वारा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों को चेक किया गया, मालखाना, बैरिक, मैस, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया गया।
03- थाने के मालखाने में मौजूद सरकारी संपत्ति एवं शस्त्र अदि का भौतिक सत्यापन किया गया।
04- पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अस्लाह कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवाई गई।
05- थाने पर आपदा प्रबंधन से संबंधित सामग्री का निरीक्षण कर उनकी उपयोगिता के बारे में बताया गया।
06- पुलिस कार्मिकों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा बीट क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी के साथ-साथ आम जन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
07- तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना हाजा पर सीएलजी मेंबरों, व्यापार मंडल के सदस्यों, ग्राम प्रहरियों एवं अन्य गण मान्य व्यक्तियों की थाने पर मीटिंग ली गई।
गोष्ठी में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से थाना क्षेत्र में नशे की प्रवृत्ति को शून्य करने एवं रोकथाम हेतु जन जागरूक कर पुलिस का सहयोग करने हेतु बताया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments