समळौ॑ण पौध रोपी।
जनपद टिहरी गढ़वाल के विकास खंड देवप्रयाग के ग्राम चामी में स्वर्गीय श्री दयाल सिंह भंडारी के पुत्र हरपाल सिंह भंडारी के जन्मदिवस के उपलक्ष में घर के आंगन में अमरूद का समळौंण पौधा रोपकर जन्मदिवस को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया, पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं हरपाल सिंह ने ली। कार्यक्रम का संचालन समलौण आंदोलन की संयोजिका श्रीमती सीना देवी बिष्ट ने किया उन्होंने कहा वृक्षारोपण एक पुण्य कार्य है,इसका संरक्षण हर मानव को करना चाहिए, क्योंकि संसार में मानव सर्वश्रेष्ठ प्राणी है, तभी प्राकृतिक संतुलन सन्तुलित हो पाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से हर संस्कारों के उपलक्ष में समलौण पौधारोपण करने की अपील की।
समलौण पौध रोपी
RELATED ARTICLES