!!ॐ!!
!!जय श्री जगतेश्वर महादेव!!
हिमालय दिवस का भव्य आयोजन
हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत राइका जगतेश्वर में आज हिमालय दिवस मनाया गया हिमालय दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र संगठन पौड़ी गढ़वाल के जिला युवा समन्वयक श्रीमान शैलेश भट्ट एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा द्वीप प्रज्जविलत कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया !तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमान शैलेश भट्ट जी का बैज अलंकरण तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया !विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र भेंट किया गया !
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राइका जगतेश्वर नरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने सम्बोधन में पर्वताधिराज हिमालय के भौगोलिक आर्थिक सामाजिक सुरक्षात्मक एवं पर्यावरणीय पक्ष एवं महत्व पर विस्तार से विचार रखे!हिमालय के पर्यावरणीय पक्ष पर वैश्विक एवं धुर्वीय ऊष्णता ग्रीन हाउस प्रभाव अम्ल वर्षा स्टोन लैप्रोसी ओजोन परत क्षय सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का आह्वान कियाप्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि ” दैनिक हिन्दुस्तान” का हिमालय बचाओ अभियान इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा !!भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल कार्यक्रम के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केन्द्र संगठन पौड़ी गढ़वाल के जिला युवा समन्वयक एवं मुख्य अतिथि श्रीमान शैलेश भट्ट जी ने भी हिमालय बचाओ अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबका मुख्य कर्तव्य है! उन्होंने हिमालय बचाओ अभियान के बारे में में भी विस्तृत जानकारी दी तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया!*
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर आयोजन को उच्च स्तरीय स्वरूप प्रदान किया गया!कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के द्वारा एक स्वच्छता रैली निकाली गयी तथा क्षेत्रीय जनता को दैनिक हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान की जानकारी दी गयी!*
कार्यक्रम से पूर्व सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षक वर्ग द्वारा हिमालय प्रतिज्ञा ली गयी !
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र सिंह नेगी सहित रजनीश सेमवाल दिवाकर पोखरियाल फौजिया बानो श्रीमती रजनी नेगी मालती रावत अशोक खण्डूरी सुनील पंत हर्षवर्धन भट्ट शमशुद्दीन मलिक शशि पंत शशि बिष्ट साजिद अली सत्यपाल बिष्ट विजय चौहान संतोष सजवाण पंकज रावत शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष अमर सिंह सदस्य राजेन्द्र रौथाण आशा देवी गुड्डी देवी मनोहर रौथाण आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे !
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र सिंह नेगी एवं संचालन नेहरू युवा केन्द्र संगठन पौड़ी गढ़वाल की राष्ट्रीय स्वयं सेवी कुमारी ज्योति ने किया!
हिमालय बचाओ अभियान हेतु दैनिक हिन्दुस्तान का भी हृदय से अभिनन्दन एवं आभार
शुभाकांक्षी
नरेन्द्र सिंह नेगी
प्रधानाचार्य
एवं समस्त विद्यालय परिवार
राजकीय इण्टर कालेज जगतेश्वर
विकास खण्ड – पाबो
जनपद – पौडी़ गढ़वाल उत्तराखण्ड
संपर्क – 7017564669 9690059357 EMAIL- narendranegi7218@gmail.com
कार्यक्रम की कुछ स्मृतियां भी प्रस्तुत हैं

