Monday, December 4, 2023
HomeLatest Newsदिनेश चंद्र पाठक 'बशर' का नाम 'निर्मला स्मृति हिन्दी साहित्य रत्न सम्मान'...

दिनेश चंद्र पाठक ‘बशर’ का नाम ‘निर्मला स्मृति हिन्दी साहित्य रत्न सम्मान’ हेतु चयनित

दिनेश चंद्र पाठक ‘बशर’ का नाम ‘निर्मला स्मृति हिन्दी साहित्य रत्न सम्मान’ हेतु चयनित।

 निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति, हरियाणा द्वारा लेखक तथा कवि दिनेश चंद्र पाठक 'बशर' का नाम 'निर्मला स्मृति हिन्दी साहित्य रत्न सम्मान' हेतु चयनित किया गया है। दिनेश चंद्र पाठक राजकीय इंटर कॉलेज लैंसडाउन, जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड  में संगीत अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं तथा छात्र जीवन से ही संगीत तथा साहित्य सृजन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। अब तक इनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, इसके अतिरिक्त विभिन्न पत्र पत्रिकाओं द्वारा इनके लेखों तथा कविताओं का प्रकाशन किया जा चुका है।  
    आकाशवाणी तथा दूरदर्शन से भी दिनेश चंद्र पाठक की रचनाओं का प्रसारण होता रहा है। इसके वे समय समय पर विद्यालयी छात्र छात्राओं के बीच भी साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाते रहे हैं। यूट्यूब तथा अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से भी दिनेश चंद्र पाठक निरंतर साहित्य तथा संगीत के प्रचार प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments