आज राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज थलीसैंण में 77वें स्वतंत्रता दिवस को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस दौरान श्रीमान मुख्य शिक्षा अधिकारी जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ-साथ अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को कई प्रेरणाप्रद कहानियों के माध्यम से देशभक्ति, कर्तव्य परायणता और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर पूर्व उप जिलाधिकारी हरिद्वार श्री रामेश्वर प्रसाद ढौंडियाल जी, रा.इ.का.थलीसैंण के पूर्व प्रधानाचार्य श्री शंभू प्रसाद ममगांई जी, पूर्व प्रधानाचार्य ज.इ.का. धांधणखेत श्री वीरमणि पोखरियाल जी, विधायक प्रतिनिधि श्री आनंद सिंह नेगी जी, ग्राम प्रधान कैन्यूर श्रीमती विनीता देवी जी, पी.टी.ए. अध्यक्षा श्रीमती लता रावत, एसएमसी अध्यक्षा श्रीमती विमला देवी,
व्यापार समिति अध्यक्ष श्री विजय सिंह बिष्ट जी, पत्रकार श्री आशाराम पोखरियाल जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश चंद्र ढौंडियाल जी और अध्यापकों के रूप में श्री बृजमोहन सिंह भंडारी, श्रीमती विम्मी चिटकारिया, पूर्णिमा शर्मा, प्रदीप सिंह, चमन उनियाल, दीपक डिमरी, प्रकाश पोखरियाल, दिनेश कुमार, विवेक पोखरियाल, पप्पू कुमार, सुरेंद्र सिंह नेगी, रश्मि चौधरी, रजनी धस्माना, विवेक महर, कु. मनीषा आदि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।??