Monday, December 4, 2023
HomeLatest Newsबोलते तारे- आज के लिए राशिफल (23-07-2023)

बोलते तारे- आज के लिए राशिफल (23-07-2023)

मेष
23-07-2023

आपके व्यापार में जो आपके सहयोगी है वे आज आपकी सहायता कर सकते हैं और उससे आपको लाभ भी प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिए निवेश प्रवास कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। ऑफिस या वर्क प्लेस पर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। आज के दिन जो भी काम आप शुरू करेंगे उसमे भविष्य में सफलता प्राप्त होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग


वृष
23-07-2023

चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचार के बाद ही लिया जाना चाहिए। प्रतिद्वंद्वी काफी सक्रिय रहेंगे। किन्तु वह आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और आज कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं। आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ स्वास्थ्य हेतु योग और ध्यान को अपनाएं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गहरा हरा रंग


मिथुन
23-07-2023

आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपने कार्यों में बिजनेस पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। घर में किसी शादी समारोह का आयोजन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। इस दौरान किसी खास दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। बच्चे काफी खुश दिखायी देंगे। अपने आपको किसी खेल में बिजी रखने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप किसी कार्य के लिये उनसे सलाह भी ले सकते हैं। सेहत के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग


कर्क
23-07-2023

आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। बातचीत और भाषण में आप लोगों पर अपना प्रभाव जमा सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवारिक जीवन सुखमय होगा। लेकिन संतान को अभी स्वास्थ्य की समस्या रहेगी। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। आज आपका अधिकांश समय आर्थिक मामलों के बारे में विचार करने में व्यतीत होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग


सिंह
23-07-2023

आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकतें हैं। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है। मंदिर में कुछ दान करने से आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिल सकती है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें अन्यथा कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते हैं। आपको संपत्ति से जुड़े फैसले नहीं करने हैं या आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


कन्या
23-07-2023

आज आप कुछ नए विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे। आपके विचार दूसरों को भी प्रभावित करेंगे। कुछ सामाजिक लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। आप किसी संस्था का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपका कद बढ़ेगा। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। आज आपके दिल की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी मनपसंद चीज़ आपको गिफ्ट में मिल सकती है। फैमिली पूरी तरह से आपके सपोर्ट में रहेगी। आप जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नीला रंग


तुला
23-07-2023

आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना हैं। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। आपको किसी अन्य शहर में यात्रा करने का मौका मिल सकता है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो और मेहनत करें अच्छे अंक आएंगे। आज पुरे दिन साकारात्मक सोच लेकर चलना ही आपके लिए लाभकारी होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग


वृश्चिक
23-07-2023

इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो यह आपके लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी के साथ भी झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक एव सामाजिक सम्बन्ध मजबूत होंगें और आप नए दोस्त भी बनाएंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग


धनु
23-07-2023

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस की तरफ से आप किसी बिजनेस मीटिंग के लिए बाहर जा सकते हैं। आपकी मीटिंग अच्छे से होगी। क्लाइंट आपकी बातों से सहमत होंगे। लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप उनके साथ किसी अच्छी ट्रिप पर जा सकते हैं। आप अपने सुनहरे भविष्य के लिये किसी से सलाह ले सकते हैं। इंजिनियरिंग के छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई बढ़िया अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


मकर
23-07-2023

आज परिवार और समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। लोगों के प्रति अपने मन में बढ़ते हुए उतार-चढ़ाव को बेकाबू न होने दें। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। आपको आज अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बिताया गया समय सबसे ज्यादा आनंद का रहेगा। आप किसी भी प्रकार के विवादों का निपटारा बहुत ही ज्यादा अच्छे तरीके से करेंगे। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग


कुंभ
23-07-2023

आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। हालाँकि, जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक सन्दर्भ में आप कार्य विस्तार योजनायों को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करेंगे। किए गए वादों को निभाएँ और दूसरों पर विश्वास करें। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में जो चाहे, वह हासिल कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग


मीन
23-07-2023

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा फायदा देने वाला हो सकता है। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। भविष्य में किसी काम को लेकर आपकी सारी तैयारियां आज पूरी हो जायेगी। आपका मन पूरी तरह से काम में लगा रहेगा। आप परिवार के साथ मिलकर किसी मुद्दे पर फैसला ले सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई की गति को थोड़ा तेज कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग


आचार्य गिरीश चन्द्र नौड़ियाल

सम्पर्क सूत्र 8958533081

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments