आचार्य गिरीश चन्द्र नौड़ियाल
आज के लिए राशिफल (21-07-2023)
मेष
21-07-2023
आज आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। व्यापारिक लेन-देन की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक लंबी यात्रा की योजना बनेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
वृष
21-07-2023
आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। दूसरे लोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। आप हर किसी की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। काम के प्रति समर्पित होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। बच्चों का अच्छा व्यवहार देखकर माता-पिता खुश होंगे। कुल मिलाकरआज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
मिथुन
21-07-2023
किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खान—पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
कर्क
21-07-2023
आज आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज्यादातर समस्याओं से समाप्त हो जायेंगी। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरुर मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों की आय में वृद्धि होगी। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
सिंह
21-07-2023
आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा। मास कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
कन्या
21-07-2023
आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे, लेकिन परिवार या जीवन में कुछेक गड़बड़ियां हो सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की बिगड़ती सेहत और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। आपको सीधे टकराव से बचने और अधिक समझौतावादी रवैया अपनाने की कोशिश करनी चाहिए। आपके स्वयं के स्वास्थ्य को भी अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है क्योंकि आप अपनी आंखों या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित होने की संभावना रखते हैं। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
तुला
21-07-2023
आज आपको परिवार के कुछ मामलों पर ध्यान देना चाहिए। विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपका माता-पिता की सेहत पर ध्यान न देना ख़तरनाक साबित हो सकता है। बकाया मामले भी निपट सकते हैं। घर पर कुछ मेहनत भरा या ज्यादा समय लेने वाला काम होगा। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
वृश्चिक
21-07-2023
आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। ऑफिस का कोई खास काम रुक सकता है। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। आपको मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करेंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग
धनु
21-07-2023
व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : सुनहरा रंग
मकर
21-07-2023
पहले से बनी योजनाओं को लागू करने के लिये आज का दिन शुभ है। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। काम सरलता से पूरा हो जायेगा। लाभ के नए-नए क्षेत्र का चयन करने का मन होगा। बाहर के खाने से बचिए। जल्दबाज़ी में फैसले न लें। आप अपनी बात साफ ढंग से रखेंगे और इसमें आप सफल हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
कुंभ
21-07-2023
कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपको अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भी मिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। लवमेटस के रिश्ते में मजबूती आयेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : चंदन रंग
मीन
21-07-2023
दफ़्तर में कुछ चीज़े आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा। आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आपको आपके पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। भाई बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस सम्भव है, अत: इससे बचें। आपसी नाराज़गी न बढ़ाएं। अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। सुखद यात्रा के उत्तम योग बने हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
आचार्य गिरीश चन्द्र नौड़ियाल
शिवकीर्ति ज्योतिष केंद्र देहरादून
संपर्क सूत्र 8958533081