Tuesday, November 28, 2023
HomeLatest Newsपौड़ी पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जूट के...

पौड़ी पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जूट के उत्पाद बनाने का दिया गया प्रशिक्षण।

पौड़ी पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जूट के उत्पाद बनाने का दिया गया प्रशिक्षण।

दो दिवसीय प्रशिक्षण में पुलिस परिवार की महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा।

उपवा अध्यक्षा डॉ0 अलकनंदा अशोक महोदया की पहल ला रही रंग।

 उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के कल्याण हेतु गठित उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की *अध्यक्षा डॉ0 अलकनंदा अशोक महोदया* के मार्गदर्शन एवं *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* के निर्देशन में पुलिस लाईन पौड़ी में महिला सुरक्षा हेल्पलाईन की महिला कार्मिकों के नेतृत्व में श्री सुन्दर लाल परियाल  (D.S.T) मास्टर ट्रेनर टिहरी गढ़वाल द्वारा पौड़ी पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये जूट के उत्पाद बनाने का दिनाँक 18.07.2023 से 02 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

  जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं को जूट से निर्मित बैग, वाटर बोतल बैग, लंच बैग आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उपवा पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments