पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के सम्मानित गौरव सैनिकों ,बीर नारियों और कार्यकारणी के समस्त गौरव सदस्यों को सूचित किया जाता है कि 16 जुलाई रविवार शाम पांच बजे मंगलम फर्नीचर प्वाइंट नजदीक घमंड पुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है।
बैठक में 23 जुलाई को फैडरेशन ऑफ बैटर्न एसोसिएशन के आव्हान पर दिल्ली में देशब्यापी महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी प्रदेशों से माननीय गौरव सैनिक एकजुट हो रहे हैं। पेंशन बिसंगतियों में सुधार हेतु जंतर मंतर में धरना को छैं महीने होने जा रहे हैं पर सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। अगर सरकार की ओर से २३ जुलाई तक सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आती हैं तो महारैली संसद घेराव के लिए मजबूर होगा। संसद का घेराव संबैधानिक तरीके से अनुशासित तरीके से होगा। गौरव सैनिक जेल भरे आन्दोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।
इसलिए बैठक में दिल्ली स्वेच्छा से जाने वाले सदस्यों सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का भाग लेना अनिवार्य है।
23 जुलाई के लिए सभी जरूरी चर्चा इस बैठक में बिस्तार पूर्वक रणनीति तैयार की जायेगी। सभी गौरव सैनिकों एवम बीर नारियों से अनुरोध है कि अपने साथ (१)आधार कार्ड की फोटो कॉपी (२) पूर्व सैनिक आई कार्ड की फोटो कॉपी (३) एक पासपोर्ट साइज खुद की फोटो। लाने का सादर कष्ट करें।
इस बैठक में दिल्ली जंतर मंतर जाने वाले सदस्यों सहित कार्यकारिणी सदस्यों का भाग लेना अनिवार्य है।।उक्त जानकारी महेन्द्र सिंह रावत ( अध्यक्ष ) एक प्रेस विज्ञप्ति मे दी गई।।।
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 16 जुलाई को मंगलम फर्नीचर प्वाइंट घमंडपुर मे होगी
RELATED ARTICLES