अब तक कांवड़ यात्रा के दौरान नीलकंठ चौकी पर स्थापित खोया पाया केन्द्र द्वारा 300 बिछड़ो को अपनो से मिलाया।
साथ ही कुल 360 बिछड़े कांवड़ियों को पौड़ी पुलिस मिला चुकी अपनों से|
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अधीक्षक पौड़ी द्वारा आज दिनांक 09.07.2023 को चौकी नीलकंठ पर स्थापित खोया पाया केंद्र के दो कर्मचारियों को आज भी पुरस्कृत किया गया| कांवड़ यात्रा के दौरान अच्छी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए लगातार पुरस्कृत किया जा रहा है| जिससे ड्यूटी पर लगे अन्य कर्मचारी भी प्रोत्साहित हो रहे हैं| साथ पौड़ी पुलिस की नई पहल डिजिटल खोया पाया केन्द्र द्वारा अब तक 360 जिनमें नीलकंठ चौकी पर स्थापित खोया पाया केन्द्र द्वारा 300 बिछड़ों को अपनो से मिलाया गया।
साथ ही अब तक सभी खोया पाया केंद्रों द्वारा कुल 360 बिछड़े कांवड़ियों को पौड़ी पुलिस अपनों से मिला चुकी है|
पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों
- हेड कांस्टेबल संजीव राठी
- महिला आरक्षी सावित्री चौधरी