Tuesday, November 28, 2023
HomeLatest Newsसतपुली(मलेठी)- दानवीर ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने फिर उठाये मदद के हाथ...

सतपुली(मलेठी)- दानवीर ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने फिर उठाये मदद के हाथ विकलांग बच्चों के स्कूल को दी आर्थिक सहायता

सतपुली(मलेठी)- दानवीर ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने फिर उठाये मदद के हाथ विकलांग बच्चों के स्कूल को दी आर्थिक मदद- सतपुली नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा उद्यमी दानवीर ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी ने हजारों गरीब असहाय जरूरतमंदो की मदद के लिए सदैव हाथ बढ़ाया है।कई संस्थाओ, समूहों तथा व्यक्तिगत जरूरतमंदो की हमेशा मदद की है।इसी क्रम में कोटद्वार स्थित दिव्यांग बच्चों के विद्यालय भारती देवी एजुकेशनल फाउंडेशन कोटद्वार के दिव्यांग बच्चों की शिक्षा दीक्षा तथा भोजन आदि के लिए 1लाख रुपये की सहायता राशि भारती देवि एजुकेशनल फांउडेशन को ठाकुर सुंदर सिंह चौहान की महान प्रेरणा से उनकी पुत्र वधू नीतिका चौहान द्वारा दिव्यांग बच्चों की स्कूल की संस्थापिका रेनू लखेड़ा को प्रदान की गई।ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी की प्रेरणा से उनके परिजन भी उनके दिखाये गये मार्ग पर अग्रसर हैं तथा हर जरूरतमंद व्यक्ति संस्था और समूह की सहायता करते रहते हैं।ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी की प्रेरणा से सतपुली के मलेठी मे दीनहीन जरूतमंद बेऔलाद वृद्धजनों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम कई जरूरतमंदो की सहायता कर रहा है तथा उनको आदर सत्कार बेहतर भोजन सुरक्षा और देखभाल सब उपलब्ध करवा रहे हैं जिसके पीछे ठाकुर सुंदर सिंह चौहान की विराट सोच और सहिर्दयता है।इसी आश्रम के ऊपर गरीब निर्धन और विधवा महिलाओं की विवाह योग्य बालिकाओं की शादी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी वैदिक रीति रिवाजों से खुद के खर्च से करवाते हैं।वर्तमान कलिकाल मे ठाकुर सुंदर सिंह चौहान तथा उनके परिवार की जरूरतमंदो की सहायता का यह अनूठा तथा महान विचार सतपुली के मलेठी में दिखाई देता है।।।।अलग खबर डाटकाॅम के लिए अजय तिवाड़ी।।।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments