Tuesday, November 28, 2023
HomeLatest Newsकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का अधिकारियों की ACR लिखने का फैसला उत्तराखंड...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का अधिकारियों की ACR लिखने का फैसला उत्तराखंड की जनता के हित मे है – ‘शुभम रावत’ जिला महामंत्री” भारतीय जनता युवा मोर्चा”

सतपाल महाराज विकास के पर्याय- शुभम रावत- भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शुभम रावत ने उत्तराखण्ड सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री तथा पूर्व केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री सतपाल महाराज को विजनरी नेता बताते हुए उन्हे विकास का पर्याय बताया है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शुभम रावत ने कहा है कि सतपाल महाराज की सोच सदैव विकास की अवधारणा पर केन्द्रित रही है।

पहाड़ पर रेल पंहुचाने की योजना उनकी दूरगामी सोच का परिणाम है जिसके तहत आज ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल पंहुचाने का सपना साकार हो रहा है यह है सतपाल महाराज के विकासवाद की अवधारणा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलामहामंत्री शुभम रावत ने कहा कि वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों की acr विभागीय मंत्रियों द्वारा लिखे जाने की ऐतिहासिक पहल की है तथा उनके द्वारा यह लागू भी करवा दिया गया था किन्तु पूर्व मुख्यमंत्री हरीशचन्द्र सिंह रावत ने पहाड़ मे भ्रष्टाचार को समूल नाश करने वाली इस पहल को कार्यान्वित नही होने दिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शुभम रावत ने कहा है कि दूसरे प्रदेशों मे भी अधिकारियों की acr लिखी जाती है इससे मंत्री अधिकारियों से बेहतर कार्य ले सकते हैं पूर्व मे यह अधिकार मंत्रियों को था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए acr लिखने के अधिकार को मंत्रियों से वापस ले लिया, उन्होनें कहा कि तब से प्रदेश में ब्यूरोकेसी हावी हो रही है जो कि प्रदेश की जनता के हित मे नही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शुभम रावत ने कहा है कि यदि विभागीय मंत्रियों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की acr लिखने का अधिकार मिलता है तो योजनाओं में भ्रष्टाचार जैंसी शिकायतों पर रोक लगेगी यह एक महत्वपूर्ण तथा उत्तराखण्ड के विकास में दूरगामी परिणाम ला सकता है दूसरे कुछ प्रदेशों मे भी मंत्रियों को यह अधिकार हैं जिसका वहां सकारात्मक परिणाम भी सामने आयें हैं।।।।अलग खबर डाटकाॅम।।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments