वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे की कुशल मॉनिटरिंग का नतीजा। न्यूजीलैण्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले ठग को पौड़ी पुलिस ने हिमांचल से गिरफ्तार किया। दिव्यांग दिव्यम ने पौड़ी पुलिस को कहा थेक्यू।
पूर्व में भी अभियुक्त ने कई राज्यों के लोगों को ठगी कर लगा चुका था लाखों का चूना
पूछताछ विवरण-
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि वह 2019 में गोवा में जॉब के लिए गया था तथा गोवा में डेल्टन कैसीनो में काम रहा था। सितम्बर-2022 को वह कैसीनो में काफी पैंसा हार गया था, उसके ऊपर काफी उधार हो गया था, जिस कारण वह वहाँ से दिल्ली आ गया तथा 3-4 महीने से दिल्ली में लाजपत नगर में रहने लग गया था। अभियुक्त अंगद सेखोन ने बताया कि उसकी मुलाकात वादी दिव्यम से दिल्ली में लाजपत नगर में एक होटल में हुयी थी| हम 2-3 महीने साथ में रहे, हमारी आपस में बातचीत होती रही। दिव्यम को जब मुझ पर विश्वास हो गया तो मैंने इसे न्यूजीलैण्ड में नौकरी के नाम पर यू.पी.आई. के माध्यम से करीब 6 लाख रूपये ठगे थे| इससे पहले भी उसने करन नाम का एक व्यक्ति जो रायबरेली का रहने वाला है, उससे दिल्ली में 60 हजार रूपये न्यूजीलैण्ड में नौकरी के नाम पर ठगे थे| इसी प्रकार एक अन्य व्यक्ति वी मुर्गन जो मैसूर के एक गांव के पास का है। उससे भी 74 हजार रूपये न्यूजीलैण्ड में नौकरी के नाम पर ठगे थे| जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है । अभियुक्त इस दौरान शिमला, नेपाल आदि जगहों पर भी गया था।
अपराध का तरीकाः-
अभियुक्त बोल-चाल में काफी चतुर है अपनी बातों से नौकरी का झांसा देकर फंसा देता है तथा काफी अच्छी तरह से बातचीत कर लेता है। जीविकोपार्जन का मुख्य कार्य ग्रुप वालों के माध्यम से कैसीनो खेलना है। साथ ही कैसीनो खेलने के लिए कई बार नेपाल भी गया है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी
- रूपये 10,000/- नकद ,
- कैनेडा, न्यूजीलैण्ड, सिंगापुर, श्रीलंका, अमेरिका, कम्बोडिया, नेपाल देशों की विदेशी मुद्रा।
- 2 एटीएम कार्ड।
- 7 कैसीनो कार्ड।
अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गयी।
- थाना कोटद्वार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-86/2023 धारा-420 भादवि।
आपराधिक इतिहासः-
अभियुक्त के सम्बन्ध में उत्तराखंड के अन्य जनपदों तथा अन्य राज्यों से आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है|
नाम/पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-
अंगद सेखोन, पुत्र स्व0 सरदार दर्शन सिंह, निवासी-सेक्टर 49D चण्डीगढ़|
पुलिस टीम (कोटद्वार)
- उ0नि0 श्री नवीन पुरोहित
- अ0उ0नि0 श्री दीपक अरोड़ा
- का. 287 ना.पु. पवनीश कवि
- आरक्षी हरीश -CIU कोटद्वार
- महिला मुख्य आरक्षी विमला-साइबर सेल
6.आरक्षी अरविन्द राय- साइबर सेल