राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवल विकास क्षेत्र कोट में प्रवेशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।नवीन सत्र 23/24 में कुल 11बच्चो ने प्रवेश लिया ।कुल छात्र संख्याय 20हो गई है। जिसे ग्राम प्रधान महोदय द्वारा एकल अध्यापिका की कर्मठता, कार्यकुशलता व विद्यालय के प्रति समर्पित भाव का परिणाम बताया।

नवीन छात्रों का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर विद्यालय में प्रवेश कराया गया। छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियो को देखकर समस्त अभिभावक बेहद खुश थे।
smc व अविभावक संघ,छात्रों हेतु प्रधानाअध्यापिका द्वारा विशेष भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर SCERT से श्री कृष्णा नंद विजलवाण सहायक निदेशक देहरादून विद्यालय में इस उत्सव में उपस्थित हुए।
छात्र .छात्राओं के साथ छोटी छोटी शिक्षण गतिविधियां करके एक सहज वातावरण स्थापित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कांति कोहली ग्राम प्रधान श्रीमती ललिता देवी संगीता देवी बीना देवी सीमा देवी पूनम देवी किरण देवी प्रमिला देवी व रंजना देवी उपस्थित थे।