Tuesday, November 28, 2023
HomeLatest Newsरा०प्रा०वि० चोपड़ा मल्ला, यमकेश्वर में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव।

रा०प्रा०वि० चोपड़ा मल्ला, यमकेश्वर में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव।

रा०प्रा०वि० चोपड़ा मल्ला, यमकेश्वर में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

विकास क्षेत्र यमकेश्वर के रा०प्रा०वि० चोपड़ा मल्ला में आज 11 अप्रैल 2023 को प्रवेशोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया नया। जिसमें नव आगंतुक छात्र छात्राओं का स्वागत और नामांकन किया गया। साथ में विद्यालय प्रबंधन समिति की आम सभा की बैठक का आयोजन भी किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव/प्रधानाध्यापक सुधीर डोबरियाल द्वारा सभी उपस्थित अभिभावकों तथा संभ्रांत व्यक्तियों का स्वागत करते हुए बैठक के उद्देश्यों को विस्तार से सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया। 
  बैठक के प्रथम सत्र में कक्षा 1 में नव-प्रवेशी बच्चों तथा उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात शैक्षिक सत्र 2022-23 के बच्चों की शैक्षिक संप्राप्ति /वार्षिक परिणाम अभिभावकों के साथ विस्तार से साझा किए गए, साथ ही संकुल स्तर, ब्लॉक स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों को उनके उपस्थित माता-पिता के साथ सम्मानित भी किया गया। साथ ही प्रधानाध्यापक द्वारा नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अप्रैल-मई हेतु निर्धारित अकादमिक कार्य योजना को सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। अगले सत्र में विद्यालय के भौतिक पक्षों पर विस्तार से चर्चा की गई और वित्तीय वर्ष 2022-23 में विद्यालय को प्राप्त मदवार धनराशि के आय-व्यय पर भी चर्चा की गई। गठित समिति सदस्यों द्वारा विद्यालय की सत्र 2022-23 की सामाजिक सम्परीक्षा भी की गई। विद्यालय द्वारा क्रय की गई सामग्री, अनुदानों का उपभोग, स्टॉक पंजिका का सत्यापन, पीएम शक्ति निर्माण योजना/ मध्याह्न भोजन योजना के तहत उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार और दूध वितरण, मीनू के अनुसार तैयार किए जा रहे भोजन, भोजनमाता के मानदेय तथा प्रोत्साहन धनराशि के वितरण की समीक्षा भी समिति के सदस्यों द्वारा की गई। गत सत्र में सभी बच्चों को यूनिफॉर्म तथा बैग-जूते की धनराशि प्राप्त होने की सहमति सभी अभिभावकों द्वारा सदन के सम्मुख व्यक्त की गई। इसके अलावा सदन में बच्चों के स्वास्थ्य और बाल-सुरक्षा आदि पर चर्चा की गई।

विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन हेतु “विद्यालय चलो अभियान रैली” आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित समस्त छात्र,छात्राओं सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्मानित सद्स्यों में श्री मनोहर सिंह, श्रीमती शीला देवी, श्रीमती कान्ति देवी, श्रीमती कृष्णा देवी, श्रीमती रजनी देवी, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती धूपा देवी, श्रीमती रेशमा देवी, श्रीमती संतोषी देवी, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती यशोदा देवी के अलावा भोजन माता श्रीमती कांति देवी,श्रीमती शीला देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा सहायक अध्यापक धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
सभा के समापन में सभी छात्र, छात्राओं विद्यालय परिवार, अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रधानाध्यापक सुधीर डोबरियाल द्वारा विशेष भोज करवाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments