Thursday, November 30, 2023
HomeLatest Newsजूनियर हाई स्कूल बिजनी बड़ी- यमकेश्वर में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

जूनियर हाई स्कूल बिजनी बड़ी- यमकेश्वर में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

जूनियर हाई स्कूल बिजनी बड़ी- यमकेश्वर में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव।

जूनियर हाई स्कूल- बिजनी बड़ी- यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में आज विद्यालय प्रबंधन समिति की आम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव/ प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा देशवाल द्वारा सभी उपस्थित अभिभावकों तथा संभ्रांत व्यक्तियों का स्वागत करते हुए बैठक के उद्देश्यों को विस्तार से सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया गया।
बैठक के प्रथम सत्र में कक्षा 6 में नव-प्रवेशी बच्चों तथा उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात शैक्षिक सत्र 2022-23 के बच्चों की शैक्षिक संप्राप्ति /वार्षिक परिणाम अभिभावकों के साथ विस्तार से साझा किया गया, साथ ही संकुल, ब्लॉक और जिला स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों को उनके उपस्थित माता-पिता के साथ सम्मानित भी किया गया।
सहायक अध्यापक श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा द्वारा नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अप्रैल-मई हेतु निर्धारित अकादमिक कार्य योजना को सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। अगले सत्र में विद्यालय के भौतिक पक्षों पर विस्तार से चर्चा की गई और वित्तीय वर्ष 2022-23 में विद्यालय को प्राप्त मदवार धनराशि के आय-व्यय पर भी चर्चा की गई। गठित समिति सदस्यों द्वारा विद्यालय की सत्र 2022-23 की सामाजिक सम्परीक्षा भी की गई। विद्यालय द्वारा क्रय की गई सामग्री, अनुदानों का उपभोग, स्टॉक पंजिका का सत्यापन, पीएम शक्ति निर्माण योजना/ मध्याह्न भोजन योजना के तहत उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार और दूध वितरण, मीनू के अनुसार तैयार किए जा रहे भोजन, भोजनमाता के मानदेय तथा प्रोत्साहन धनराशि के वितरण की समीक्षा भी समिति के सदस्यों द्वारा की गई। गत सत्र में सभी बच्चों को यूनिफॉर्म तथा बैग-जूते की धनराशि प्राप्त होने की सहमति सभी अभिभावकों द्वारा सदन के सम्मुख व्यक्त की गई। इसके अलावा सदन में बच्चों के स्वास्थ्य और बाल-सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। आज की आम सभा में सत्र 2023-24 के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यकारी परिषद का पुनर्गठन भी किया गया। श्री जसवेंद्र सिंह जी को पुनः सर्वसमिति से अध्यक्ष पद पर बने रहने की सहमति पूरे सदन द्वारा व्यक्त की गई। तत्पश्चात नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा सदन के सम्मुख विद्यालय विकास हेतु भौतिक संसाधनों की उपलब्धता के लिए आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गये। अंत में विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन हेतु आगामी 11 अप्रैल को “विद्यालय चलो अभियान रैली” आयोजित किए जाने के निर्णय के साथ ही बैठक का विसर्जन कर दिया गया। बैठक का संचालन अध्यापक श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री जसविंदर सिंह, समिति के सम्मानित सदस्य श्री सुरेंद्र सिंह, श्री मंगल सिंह, श्री अनिल सिंह, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती कुसुमा देवी, श्रीमती सपना देवी, श्रीमती अंजली देवी, श्रीमती पवित्रा देवी, श्रीमती राखी देवी के अलावा भोजन माता श्रीमती गुड्डी देवी तथा समस्त विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments