चैत्र मास में नवरात्रों की आराधना का विशेष महत्व है।कहा जाता है कि इससे मां भगवती की कृपा सिद्धि प्राप्त होती है।आमसौड़ में भी महिला मंगल दल द्वारा भजन कीर्तन तथा कथा का आयोजन किया गया। जिसमें मां भगवती की कथा का आयोजन हुआ।
इसके साथ ही महिला कीर्तन मण्डली द्वारा मां आदिशक्ति भगवती के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से कथावाचक विनोद कण्डवाल द्वारा कथा वाचन एवं नवरात्र पर्व महोत्सव का विधि विधान से समापन किया गया।
महिला कीर्तन मण्डली मे सुमन देवी जुयाल शकुन्तला देवी, सुशीला देवी, शान्ता देवी,चन्द्रकला देवी शोभा देवी , मीना देवी, अनीता देवी पुष्पा देवी मुख्य रूप से शामिल रहीं। जबकि रमेश मीम सिंह दुर्गा बिष्ट इन्द्र मोहन जुयाल ,आनन्द सिंह रावत पूर्ण सिंह रावत का विशेष सहयोग रहा।।।अलग खबर डाटकाॅम
- 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव के तहत, छात्रों ने लिया भाग
- राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया
- युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण समाप्ति पर प्रमाण पत्र किए गए वितरित
- जिलाधिकारी द्वारा पौड़ी विकासखंड से किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का शुभारंभ
- सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला पूर्ति अधिकारी के. एस़ कोहली ने आयोजित की चौपाल