कोटद्वार।(अलग खबर डाटकाॅम)-भारत को तपैदिक मुक्त कराने के अभियान के लिए कार्य कर रही संस्था रीच ऑर्गेनाइजेशन ने आज नगर निगम कोटद्वार के मालवीय उद्यान पार्क में तपैदिक बीमारी के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
जिसके तहत तपैदिक की रोकथाम तथा इसके लिए उपयोग में आने वाले सरकारी डाॅटस केन्द्रों पर मुफ्त बलगम की जांच करवाने के संदर्भ मे जानकारी दी गई। अलग खबर डाटकाॅम उत्तराखण्ड का लोकप्रिय हिंदी समाचार वेबसाइट।ताजातरीन खबरों के लिए हमसे जुड़े अलग खबर डाटकाॅम पर।।
- उत्तरोदय दिल्ली पंजीकृत का विकासखंड कीर्तिनगर क मेधावी छात्रों एवं नवाचारी शिक्षकों का सम्मान समारोह
- 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव के तहत, छात्रों ने लिया भाग
- राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया
- युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण समाप्ति पर प्रमाण पत्र किए गए वितरित
- जिलाधिकारी द्वारा पौड़ी विकासखंड से किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का शुभारंभ
क्षय रोग के सम्बंध में संस्था द्वारा जानकारी दी गई कि यदि बलगम की जांच में क्षय रोग धनात्मक (पाजिटिब) आता है तो इसके निवारण हेतु पोषक आहार फल आदि के सेवन हेतु सरकार हर मरीज को पांच सौ रुपये छः माह तक प्रतिमाह देती है।इसके साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की देख रेख में बीमारी की मुक्ति तक मरीज का मुफ्त इलाज किया जाता है।
रिच आर्गेनाइजेशन का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहता है।इस अवसर पर डाॅटस सुपरवाइजर रमेश कुमार टम्टा, सुभाष बहुगुणा रीच संस्था की पूनम नेगी के साथ ही नगर निगम कोटद्वार के बलभद्रपुर वार्ड संख्या 26के यशस्वी ऊर्जावान पार्षद अनिल नेगी काशीरामपुर मल्ला( नजीबाबाद रोड़ )के युवा पार्षद प्रवेन्द्र रावत आदि पार्षद तथा कई लोग शामिल थे। अलग खबर.com पर समाचार और विज्ञापन के प्रकाशनार्थन हमें व्हटस एप करें 8445621357 पर।।।


